एक्सप्लोरर

अपने रिटेल बिजनेस में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेजन को बेचना चाहती है रिलायंस- रिपोर्ट

ऐसी अटकलें लगाईं जा रही हैं कि रिटेल यूनिट 'रिलायंस रिटेल' में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेजन को बेचना चाह रही है. यह डील 20 अरब डॉलर होने की संभावना है.

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की रिटेल यूनिट 'रिलायंस रिटेल' में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेजन को बेचने की अटकलें लगाई जा रही हैं. यह डील 20 अरब डॉलर होने की संभावना है. एक समाचार एजेंसी ने अपने सूत्र के हवाले से खबर दी है कि अमेजन ने आरआईएल की रिटेल यूनिट 'रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड' में निवेश को लेकर बातचीत की है और संभावित निवेश को लेकर रुचि दिखाई है.

'40 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है रिलायंस' रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रिलायंस अपनी इस यूनिट में 40 प्रतिशत तक हिस्सेदारी अमेजन को बेचना चाहती है. यह डील 20 अरब डॉलर की हो सकती है. यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा विनिवेश सौदा होगा. बहरहाल रिलायंस और अमेजन दोनों ने ही इस रिपोर्ट को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है.

रिलायंस ने दी प्रतिक्रिया रिलायंस ने ईमेल पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है, "रिलायंस इंडस्ट्रीज अथवा उसकी समूह कंपनियों में पूंजीगत सौदों को लेकर की गई एकतरफा, गलत और काल्पनिक रिपोर्ट्स पर टिप्पणी नहीं करने की नीति है. हम इस तरह के किसी भी सौदे के बारे में न तो पुष्टि करते हैं और न ही उससे इनकार करते हैं जिस पर बातचीत चल रही हो या फिर नहीं भी चल रही हो."

शेयर बाजारों को भी दिया रिएक्शन कंपनी ने शेयर बाजारों को भी इसी प्रकार की प्रतिक्रिया भेजी है. रिलायंस ने कहा कि कंपनी में विभिन्न अवसरों को लेकर लगातार मूल्यांकन चलता रहता है. कंपनी सूचीबद्धता दायित्व और सूचना सार्वजनिक करने के नियमों का पालन करती है और वह अनिवार्य सूचनाओं की लगातार जानकारी देती रहेगी.

रिलायंस ने की अपील रिलायंस ने कहा है कि इस संदेश के जरिये हम मीडिया से अपील करते हैं कि वह इस तरह की मनगढ़ंत सूचनाओं की सावधानी से छानबीन करे और इस तरह की गलत और भ्रम फैलाने वाली रिपोर्ट के छापने से खुद को और अपने पाठकों को सुरक्षित रखे. इनमें कंपनी के बहुत से खुदरा निवेशक भी हो सकते हैं.

फ्यूचर समूह में भी है निवेश अमेजन का फ्यूचर समूह में भी निवेश है. फ्यूचर समूह के कारोबार का रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले महीने के आखिर में 24,713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया. रिलायंस ने बुधवार को ही रिलायंस रिटेल की 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी सिल्वेर लेक को 7,500 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा भी की. कंपनी ने कहा कि इस तरह की और बिक्री भी हो सकती हैं. बहरहाल रिपोर्ट के अनुसार अमेजन ने अपने संभावित निवेश के आकार को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं किया है.

ये भी पढ़ें

फेस्टिव सीजन के लिए Flipkart की तैयारी तेज, 50 हजार से ज्यादा दुकानदारों को प्लेटफॉर्म से जोड़ा तेज ब्रॉडबैंड, फ्री सिस्टम और मेन्युफेक्चरिंग आने वाले सालों में देश के लिए जरूरी- TRAI चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget