एक्सप्लोरर

इधर अमेरिका-चीन में डील हुई, उधर R Power ने पलट दी पूरी कहानी, स्टॉक में दिखी 10 फीसदी की तेजी

अगर पूरे वित्त वर्ष 2024–25 की बात करें तो रिलायंस पावर (Reliance Power) ने कुल 2,947.83 करोड़ का प्रॉफिट दिखाया है. सोचिए, पिछले साल यानी FY24 में कंपनी 2,068.38 करोड़ के घाटे में थी.

सोमवार को अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर डील हो गई. चीन ने कहा कि वह अमेरिकी सामानों पर 10 फीसदी टैक्स लगाएगा, तो वहीं अमेरिका ने चीनी सामानों पर टैरिफ 145 फीसदी से घटाकर 30 फीसदी कर दिया है.

इधर ये खबर अभी चल ही रही थी कि उधर रिलायंस पावर के शेयरों ने जबरदस्त तेजी दिखा दी. मार्केट खुलते ही आर पावर के शेयर 10.2 फीसदी उछलकर सीधा 42.60 रुपये के भाव पर पहुंच गए. हालांकि, इस तेजी में अमेरिका-चीन के ट्रेड डील का कोई हाथ नहीं है, बल्कि ये कंपनी के जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही नतीजों का असर है.

दरअसल, कंपनी ने जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही में 126 करोड़ का जबरदस्त प्रॉफिट कमाया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे 397.56 करोड़ का घाटा हुआ था. यही वजह है कि R Power के शेयरों में इतनी तेजी देखने को मिल रही है.

रिलायंस पावर ने पलट दी पूरी कहानी

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कमाल हुआ कैसे? तो आपको बता दें, इसका सबसे बड़ा कारण है खर्चों में जबरदस्त कटौती. कंपनी की आमदनी थोड़ी घटी है, जो अब 2,193.85 करोड़ से गिरकर 2,066 करोड़ रह गई. लेकिन खर्च इतने घटा दिए गए कि फायदा होने लगा. खर्च पहले 2,615 करोड़ थे, जो अब सिर्फ 1,998.49 करोड़ रह गए हैं.

साल भर में कमाया बड़ा मुनाफा

अगर पूरे वित्त वर्ष 2024–25 की बात करें तो रिलायंस पावर ने कुल 2,947.83 करोड़ का प्रॉफिट दिखाया है. सोचिए, पिछले साल यानी FY24 में कंपनी 2,068.38 करोड़ के घाटे में थी. यानी इस वित्त वर्ष में पूरी कहानी ही पलट गई है. इतना ही नहीं, कंपनी ने पिछले 12 महीनों में 5,338 करोड़ का कर्ज भी चुका दिया है.

इसका असर ये पड़ा कि कंपनी का debt-to-equity ratio सुधर कर अब 0.88:1 हो गया है, जबकि पिछले साल ये 1.61:1 था. यानी फाइनेंशली कंपनी अब ज्यादा मजबूत दिख रही है.

टेक्निकल एनालिसिस क्या कहता है?

अब अगर टेक्निकल लेवल की बात करें, तो RSI (Relative Strength Index) फिलहाल 44.1 है. यानी ना ज्यादा खरीदी का दबाव, ना ज्यादा बिकवाली का. लेकिन MACD के हिसाब से अभी भी स्टॉक में मंदी के संकेत दिख रहे हैं.

स्टॉक फिलहाल अपने 10, 20, 30, 100 और 150 दिन के सिम्पल मूविंग एवरेज से नीचे चल रहा है, लेकिन 50 और 200 दिन के एवरेज से ऊपर है. यानी लॉन्ग टर्म में उम्मीद बाकी है.

स्टॉक का परफॉर्मेंस कैसा रहा?

शुक्रवार को शेयर 38.6 पर बंद हुआ था, जब सेंसेक्स खुद 1.1 फीसदी गिरा था. वैसे 2025 में अब तक स्टॉक 13.5 फीसदी नीचे है, लेकिन अगर पीछे दो साल देखें तो 222 फीसदी की धांसू ग्रोथ दिखाई है और हां, कंपनी की मार्केट वैल्यू भी 15,525 करोड़ तक पहुंच चुकी है.

रिलायंस पावर का दमदार पोर्टफोलियो

रिलायंस ग्रुप की इस कंपनी के पास 5,305 मेगावॉट की ऑपरेशनल क्षमता है. इनमें से 3,960 मेगावॉट तो सिर्फ सासन पावर से आते हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा कोयला-आधारित पावर प्लांट है. बड़ी बात ये है कि सासन पावर पिछले सात सालों से भारत का "बेस्ट परफॉर्मिंग पावर प्लांट" बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: सीजफायर के बाद भारत के लिए आई खुशखबरी! इस मामले में चीन से लेकर अमेरिका तक को छोड़ दिया पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget