एक्सप्लोरर

सीजफायर के बाद भारत के लिए आई खुशखबरी! इस मामले में चीन से लेकर अमेरिका तक को छोड़ दिया पीछे

PMI: भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. जेपी मॉर्गन की रिलीज की गई पीएमआई डेटा में भारत मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर दोनों में टॉप पर रहा.

PMI: अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर जेपी मॉर्गन ने अपनी PMI डेटा रिलीज कर दी है. भारत दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर दोनों में टॉप पर है. इस डेटा के मुताबिक, अप्रैल 2025 में भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 58.2 रहा, जबकि सर्विस सेक्टर की PMI 58.7 रही. ये आंकड़े विकसित और उभरते दोनों बाजारों में सबसे अधिक हैं. इससे पता चलता है कि भारत का मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर किस तेज गति से आगे बढ़ रहा है. वहीं, अगर कंपोजिट पीएमआई की बात करें, तो यह अप्रैल में 59.7 रही, जबकि मार्च में यह 59.5 थी. कंपोजिट पीएमआई मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों सेक्टर्स को मिलाकर तैयार होती है. 

क्या होता है PMI? 

बता दें कि PMI का फुल फॉर्म परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स है, जो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की आर्थिक सेहत को मापने का काम करती है. इसकी मदद से किसी देश की आर्थिक स्थिति का आकलन किया जाता है. आमतौर पर PMI नए ऑर्डर, इन्वेंटरी लेवल, सप्लाई डिलीवरी, प्रोडक्शन और रोजगार इन फैक्टर्स पर आधारित होता है.

परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स को 1948 में अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सप्लाई मैनेजमेंट (आईएसएम) ने शुरू किया था, जो सिर्फ अमेरिका के लिए काम करती है. मार्किट ग्रुप दुनिया के अन्‍य देशों के बिजनेस और मैन्युफैक्चरिंग माहौल का पता लगाने के लिए पीएमआई का सहारा लेती है. 

इतना रहा चीन का PMI

PMI डेटा में 50 को बेस माना जाता है. इससे ऊपर के पीएमआई आंकड़े का मतलब कारोबार में विस्तार हो रहा है. जबकि इससे नीचे के पीएमआई का मतलब है कि कारोबारी गतिविधि में कमी आ रही है. भारत का सर्विस पीएमआई मार्च में भी 58.5 पर मजबूत बना रहा.

अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले भारत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. अगर चीन की बात करें, तो चीन का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई अप्रैल में मार्किट और राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) दोनों के हिसाब से क्रमश: 50.4 और 49 पर रहा. 

अमेरिका का कुछ ऐसा है हाल

सर्विस सेक्टर में भी चीन भारत से पीछे है. चीन का मार्किट सर्विस पीएमआई 50.7 पर रहा, जबकि ऑफिशियल एनबीएस डेटा 50.1 था. ये आंकड़े ठीक है, लेकिन भारत से कहीं नीचे है. अमेरिका, यूरोजोन, ब्रिटेन और जापान जैसी अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिलेजुले संकेत मिले हैं. आईएसएम के मुताबिक, अमेरिका का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 48.7 है, जबकि सर्विस पीएमआई 51.6 है. यह मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों सेक्टर्स के सुस्ती से आगे बढ़ने को दिखाता है. 

ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर खुली पाकिस्तान की पोल, IMF से लोन मिलने से पहले ही खर्च कर दिए उससे कहीं ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget