एक्सप्लोरर

रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी 150 अरब डॉलर की पहली भारतीय कंपनी, जियो प्लेटफॉर्म में निवेश ने बनाया मजबूत

पिछले दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी के कर्ज मुक्त होने का ऐलान किया था.

नई दिल्लीः मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL)  150  अरब डॉलर की कंपनी बन गई. रिलायंस 150 अरब डॉलर यानी लगभग 11,43,667 करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई. सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत के वक्त कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 28,248.97 करोड़ रुपये बढ़ कर 11,43,667 करोड़ रुपये हो गया था.

शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज 11 लाख करोड़ की बाजार पूंजी वाली कंपनी बन गई. इसके पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी के कर्ज मुक्त होने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि हमने कंपनी को कर्ज मुक्त करने के लिए मार्च, 2021 का लक्ष्य रखा था, लेकिन वक्त से बहुत पहले ही कंपनी कर्ज मुक्त हो गई. रिलायंस के कर्ज मुक्त होने के ऐलान के बाद इसके शेयर छह फीसदी तक चढ़ गए.

जियो फ्लेटफॉर्म में विदेशी निवेशक के निवेश से मिली मजबूती 

रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स में अब तक लगातार दस निवेशकों ने निवेश किया. सबसे नया निवेशक सऊदी अरब का पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (PIF) है. इसने इसकी 2.32 फीसदी हिस्सेदारी 11,367 करोड़ रुपये में खरीदी है. लगातार नौवें सप्ताह में जियो प्लेटफॉर्म्स में यह दसवीं हिस्सेदारी है. जियो प्लेटफॉर्म अब तक अपनी 24.70 फीसदी हिस्सेदारी बेच कर 1.6 लाख करोड़ रुपये जुटा चुका है.

PIF ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की और इस निवेश के तहत ये जियो प्लेटफॉर्म्स की 2.32 फीसदी हिस्सेदारी ले पाएगी.

इससे पहले रिलायंस जियो ने लगातार 10 बड़ी डील के जरिए कई साझेदारी की है और इसमें सबसे बड़ा नाम फेसबुक का है. 22 अप्रैल को फेसबुक के 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के एलान के बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, टीपीजी और एल कैटरटन ने जियो में निवेश करने का एलान किया था. इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज को काफी मजबूती मिली है.

यह भी पढ़ें

H-1B visa: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्रंप के एच-1बी वीजा वाले फैसले पर व्यक्त की निराशा

जानिए- चीन, पाक, नेपाल, बांग्लादेश सहित 7 देशों में क्या है कोरोना का हाल, जिससे देश की सीमाएं लगती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget