एक्सप्लोरर

Reliance Jio 5G: 5जी नेटवर्क के मामले में इस साल दुनिया में सबसे आगे निकल जाएगी ये कंपनी

Reliance Jio 5G Network: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो 5जी नेटवर्क के मामले में अभी भारत की सबसे बड़ी कंपनी है. यह जल्दी ही दुनिया में भी सबसे बड़ी बन जाएगी.

सबसे अमीर भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने लॉन्चिंग के बाद से तेजी से पैर पसारे हैं. देखते-देखते रिलायंस जियो कुछ ही सालों के भीतर देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम बन गई. अब यह कंपनी 5जी नेटवर्क (5G Network) के मामले में दुनिया में सबसे आगे निकलने वाली है.

कंपनी के प्रेसिडेंट ने दिया ये बयान

पीटीआई की एक खबर के अनुसार, यह दावा किया है रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट (Reliance Jio President) मैथ्यू ऊम्मेन (Mathew Oommen) ने. उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो बड़े स्तर पर आम लोगों को किफायती दरों पर 5जी सेवाएं देती रहेगी और इसके साथ-साथ सिर्फ 5जी नेटवर्क वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी. उन्होंने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile World Congress) में पीटीआई से कहा कि भारत को समावेशी वृद्धि की जरूरत है और जियो इसका समर्थन करती रहेगी.

बन जाएगी इस तरह की सबसे बड़ी कंपनी

जियो प्रेसिडेंट ने कहा, जियो 2023 की दूसरी छमाही में दुनिया की सबसे बड़ी 5जी स्टैंडअलोन वनली नेटवर्क ऑपरेटर (5G Standalone Only Network Operator) बन जाएगी. इसके साथ ही कंपनी यह भी सुनिश्चित करेगी कि आम लोगों को सभी आधुनिक सुविधाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध हों. ऊम्मेन रिलायंस जियो के 5जी रॉल आउट प्लान (Reliance Jio 5G Roll Out Plan) के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे.

जियो और एयरटेल के नेटवर्क में फर्क

आपको बता दें कि देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) दोनों ने 5जी को लेकर अलग-अलग रणनीति अपनाई है. जहां रिलायंस जियो 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क पर फोकस कर रही है, वहीं भारती एयरटेल 5जी नॉन-स्टैंडअलोन नेटवर्क (5G Non-Standalone Network) लगा रही है. नॉन-स्टैंडअलोन नेटवर्क एक साथ 5जी और 4जी दोनों सेवाएं (4G Services) प्रदान करता है.

टैरिफ बढ़ाने के पक्ष में एयरटेल

डेटा और अन्य मोबाइल सेवाओं की दरों की बात करें तो रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट ने इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया था. उनसे टैरिफ बढ़ाने के बारे में प्रतिस्पर्धी भारती एयरटेल के बयानों को लेकर सवाल पूछा गया था. हालांकि ऊम्मेन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. जहां तक एयरटेल की बात है, देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने 28 दिनों की वैधता वाले एंट्री लेवल मोबाइल फोन सर्विस प्लान की दरें पिछले महीने बढ़ा दी थी. इनकी दरें आठ सर्किलों में करीब 57 फीसदी बढ़ाकर 155 रुपये कर दी गई थी.

इतने शहरों में 5जी नेटवर्क

रिलायंस जियो अब तक देश के 300 से ज्यादा शहरों में 5जी नेटवर्क (Reliance Jio 5G Network) का विस्तार कर चुकी है, वहीं भारती एयरटेल ने 140 से ज्यादा शहरों में अभी 5जी नेटवर्क (Bharti Airtel 5G Network) की शुरुआत की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget