एक्सप्लोरर

RIL Q3 Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा बढ़कर 18,540 करोड़ रुपये हुआ, रेवेन्यू 2.40 लाख करोड़ पर पहुंचा

RIL Q3 Result:  रिलायंस इंडस्ट्रीज ने साल दर साल आधार पर मुनाफे में 7 फीसदी का शानदार उछाल दिखाया है और इस बार कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18540 करोड़ रुपये पर रहा है.

RIL Q3 Result: वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 18540 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. इससे पिछले साल की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 17265 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल किया था. इस तरह इसमें साल दर साल आधार पर मुनाफे में 7 फीसदी का शानदार उछाल देखने को मिला है. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड राजस्व बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये पर 

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड राजस्व बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में आरआईएल का राजस्व 2.25 लाख करोड़ रुपये पर रहा था. इस तरह इसमें सालाना आधार पर 6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. 

रिलायंस का एबिटा सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंसोलिडेटेड एबिटा ने शानदार 8 फीसदी की बढ़त दर्ज की है और ये चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 43,789 करोड़ रुपये पर आ गया है. इससे पिछले साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिलायंस का एबिटा 40,656 करोड़ रुपये पर रहा था.

RIL का एबिटा मार्जिन भी बढ़ा

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में आरआईएल का एबिटा मार्जिन थोड़ा बढ़कर 18.3 परसेंट पर आ गया है और वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में ये 18.1 परसेंट पर रहा था. डिजिटल सर्विस सेगमेंट की मजबूत ग्रोथ और ऊंचे रिफाइनिंग मार्जिन के चलते एबिटा मार्जिन में ये इजाफा देखा गया है.

रिलायंस जियो इंफोकॉम के नतीजे भी रहे शानदार

रिलायंस जियो इंफोकॉम ने वित्त वर्ष 2025-25 की तीसरी तिमाही में 6477 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया है. इससे पिछले साल की समान तिमाही में रिलायंस जियो का नेट प्रॉफिट 5208 करोड़ रुपये पर रहा था. इसी दौरान कंपनी का राजस्व 29,307 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 25,368 करोड़ रुपये पर रहा था.

रिलायंस जियो इंफोकॉम ने वित्त वर्ष 2025-25 की तीसरी तिमाही में एबिटा में अच्छी ग्रोथ दिखाई है और ये 15,478 करोड़ रुपये पर रहा है. इससे पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का एबिटा 14,064 करोड़ रुपये पर रहा था. कंपनी के एबिटा मार्जिन में भी अच्छी ग्रोथ देखी गई है और ये 52.8 फीसदी पर आ गया है जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 52.3 फीसदी पर रहा था. 

RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी ने क्या कहा

RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इन नतीजों पर कहा कि कंपनी का ओ2सी (ऑयल टू कैमिकल) बिजनेस काफी अच्छी ग्रोथ हासिल कर रहा है और जामनगर रिफाइनरी के 25 साल पूरे हो चुके हैं. कंपनी के रिफाइनिंग मार्जिन भी लगातार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और कंपनी अपने विकास के रास्ते पर तेजी से लगातार आगे बढ़ रही है. रिलायंस जियो इंफोकॉम के नतीजों से भी टेलीकॉम बिजनेस में कंपनी की शानदार ग्रोथ का सबूत मिल रहा है. रिलायंस रिटेल को लेकर भी नतीजों के आधार पर खासा उत्साह मिल रहा है. रिलायंस समूह लगातार अपनी कंपनियों के जरिए देश की ग्रोथ में योगदान देता रहेगा.

ये भी पढ़ें

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से लाखों या करोड़ों, किन कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा बढ़ी सैलरी-पेंशन का लाभ-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget