एक्सप्लोरर

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर से ज्यादा हुआ, ऐसा करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

कल दिन में कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज 8.45 फीसदी बढ़कर 2,343.90 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गया था.

नई दिल्ली: शेयर बाजार में लगातार नये मुकाम बना रही रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप गुरुवार को 200 अरब डॉलर को पार कर गया. यह कीर्तिमान हासिल करने वाली वह पहली भारतीय कंपनी बन गई है. कंपनी का शेयर कल सात फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ. बीएसई में दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 15,84,908 करोड़ रुपये यानी 215.75 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

आरआईएल का कल  कैसा रहा प्रदर्शन

बीएसई पर कंपनी का शेयर 7.10 फीसदी चढ़कर 2,314.65 रुपये पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान यह 8.45 फीसदी बढ़कर 2,343.90 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गया था. हालांकि, कारोबार समाप्ति पर बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 14,67,350.26 करोड़ रुपये यानी 199.74 अरब डॉलर रहा.

रिलायंस ने छुआ नया मुकाम

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 7.29 फीसदी चढ़कर 2,319 पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान यह 8.49 फीसदी बढ़कर 2,344.95 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गया था.

क्यों आई आरआईएल में तेजी

कल ही खबर आई थी कि अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक ने रिलायंस रिटेल में 7,500 करोड़ निवेश कर 1.75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सिल्वर लेक की ओर से हिस्सेदारी खरीदने की जानकरी दी है. सिल्वर लेक के इस निवेश से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की इक्विटी वैल्यूएशन 4.21 लाख करोड़ रुपये हो गया है. इस खबर के आने से पहले ही बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर उड़ान भर रहा था और डील के बाद तो शेयर और उछला.

ये भी पढ़ें

सिल्वर लेक ने रिलायंस रिटेल में भी हिस्सेदारी खरीदी, 7500 करोड़ रुपये का निवेश

EPFO का 2019-20 के लिए 8.5% ब्याज का आंशिक भुगतान करने का फैसला

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी मांग, FMCG कंपनियों ने खपत और बढ़ाने के किए उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget