एक्सप्लोरर

RIL: छह महीने की चुनौतियों के बाद रिलायंस ने फिर पकड़ी ग्रोथ की राह, ब्रोकरेज कंपनियां हुई बुलिश

Reliance Industries: मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने तेल-से-रसायन (ओ2सी) क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके अलावा कंपनी के उपभोक्ता खुदरा कारोबार में भी सुधार हुआ है.

Reliance Industries: देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) छह महीने की चुनौतियों के बाद एक बार फिर ग्रोथ के रास्ते पर वापस आ गई है. कंपनी ने दिसंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे दिए हैं. ब्रोकरेज कंपनियों ने यह बात कही है.

कच्चे तेल से लेकर टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में कार्यरत समूह ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपनी सबसे ऊंची 43,800 करोड़ रुपये की कर-पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) दर्ज की है. इन आंकड़ो से पता चलता है कि समूह ने विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन किया है. मुख्य रूप से कंपनी ने तेल-से-रसायन (ओ2सी) क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके अलावा कंपनी के उपभोक्ता खुदरा कारोबार में भी सुधार हुआ है.

मॉर्गन स्टेनली ने नोट में दी सिफारिश 

मॉर्गन स्टेनली ने एक नोट में कहा, "छह महीने की चुनौतियों के बाद रिलायंस वृद्धि की राह पर वापस लौट आई है." कंपनी विनाइल/पॉलिएस्टर श्रृंखला और ईथेन आयात लॉजिस्टिक्स में निवेश के साथ घरेलू बाजार पर केंद्रित अपनी रसायन क्षमता का विस्तार करना चाहती है. मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि भारत में रसायनों की मांग मजबूत बनी हुई है, जो कि सालाना पांच से 16 परसेंट की दर से बढ़ रही है.

एचएसबीसी ग्लोबल रिसर्च ने क्या कहा

एचएसबीसी ग्लोबल रिसर्च ने कहा कि उसे 2025 में समूह के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कई उत्प्रेरक दिख रहे हैं. इसमें खुदरा क्षेत्र में बदलाव, नई ऊर्जा की शुरुआत और डिजिटल कारोबार में नई गति शामिल है.

इसने कहा, "हमारा मानना ​​है कि तीसरी तिमाही के नतीजे उम्मीदों के अनुरूप रहे हैं. यह निकट अवधि में उम्मीद से थोड़ा कमतर नतीजों में आखिरी है. अब हमारा मानना ​​है कि खुदरा क्षेत्र में बदलाव, नए ऊर्जा कारोबार की शुरुआत और डिजिटल कारोबार की रफ्तार समूह के लिए उत्प्ररेक साबित होंगे."

एचएसबीसी का मानना है कि खुदरा क्षेत्र के लिए कंपनी अपने पोर्टफोलियो और उत्पादों के अनुकूलन को पूरा कर लेगी और वृद्धि की राह पर लौटेगी. अपने हाइपरलोकल मॉडल के माध्यम से कंपनी किराने की त्वरित आपूर्ति के कारोबार में आगे बढ़ेगी. नए ऊर्जा कारोबार की बात करें रिलायंस के मॉड्यूल उत्पादन और सेल कारोबार शुरू करने की उम्मीद है. साथ ही कंपनी खुद के इस्तेमाल के लिए पांच से 10 गीगावाट सौर क्षमता चालू करेगी, सोडियम आयन सेल का उत्पादन बढ़ाएगी और हाइड्रोजन विनिर्माण की घोषणा करेगी.

एचएसबीसी ने कहा कि डिजिटल के मोर्चे पर एयरफाइबर आधारित ब्रॉडबैंड की पहुंच बढ़ने से कंपनी की प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) बढ़ेगी. शुल्क वृद्धि का पूरा प्रभाव जून, 2025 तक दिखेगा.

नोमुरा की क्या है राय

नोमुरा ने कहा कि निकट अवधि में तीन चीजों के जरिये रिलायंस आगे बढ़ेगी. इसमें मार्च, 2025 में शुरू होने वाला नया ऊर्जा कारोबार, जियो के लिए शुल्क वृद्धि और जियो का ही संभावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) और उसकी सूचीबद्धता शामिल हैं.

नुवामा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज भी कंपनी पर बुलिश

नुवामा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि पेट्रोरसायन विस्तार के बाद रिलायंस दुनिया में शीर्ष 10 उत्पादकों में होगी. बर्नस्टीन के अनुसार, रिलायंस समूह का तीसरी तिमाही के बेहतर नतीजों में जियो, खुदरा और खोज और उत्पादन क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन का योगदान रहा है.

ये भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद के इवेंट और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की दिशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
'केस खत्म करने के बदले नहीं हुई कोई डील', गौतम अडानी ने अमेरिकी कोर्ट में सभी आरोपों को किया खारिज
'केस खत्म करने के बदले नहीं हुई कोई डील', गौतम अडानी ने अमेरिकी कोर्ट में सभी आरोपों को किया खारिज
Moldy Juice: फफूंदी वाला जूस पीने से टूटा व्रत, कोर्ट ने डाबर पर ठोक दिया 70000 का जुर्माना, पढ़ें मामला
फफूंदी वाला जूस पीने से टूटा व्रत, कोर्ट ने डाबर पर ठोक दिया 70000 का जुर्माना, पढ़ें मामला
प्योर पेट्रोल खरीदेंगे तो एक लीटर कितने रुपए में मिलेगा, ये E20 पेट्रोल से कितना महंगा पड़ेगा?
प्योर पेट्रोल खरीदेंगे तो एक लीटर कितने रुपए में मिलेगा, ये E20 पेट्रोल से कितना महंगा पड़ेगा?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget