एक्सप्लोरर

Post Office RD Scheme: केवल 100 रुपये के मासिक निवेश से पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं RD अकाउंट, जाने 5 सालों बाद मिलेगा कितना रिटर्न

Post Office RD: Post Office की RD स्कीम योजना के तहत आप मात्र 100 रुपये प्रति महीने के हिसाब से निवेश शुरू कर सकते हैं. सरकारी गारंटी के साथ इस पर 5.8 फीसदी का सलाना ब्याज भी मिलता है.

Post Office RD Scheme: बचत के पैसों को निवेश करने के लिए Recurring Deposit (RD) हमेशा से एक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर देखा जाता है. अगर आप भी RD में निवेश करना चाहते हैं तो Post Office की RD स्कीम योजना के तहत आप मात्र 100 रुपये प्रति महीने के हिसाब से निवेश शुरू कर सकते हैं. भारतीय डाक विभाग के मुताबिक, मौजूदा वक्त में पोस्ट ऑफिस आरडी (Post Office RD) पर 5.8 फीसदी सालाना ब्याज का फायदा मिलता है. RD से मिलने वाले ब्याज पर टैक्स भी देना होता है. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि RD में ब्याज दर तीन महीने की चक्रवृद्धि के हिसाब से होती है.

कितना मिलेगा रिटर्न

अगर आपने केवल 100 रुपये प्रति महीने के हिसाब से पोस्ट ऑफिस में RD खाता खोला तो 5 साल ( 60 महीनों में) आप कुल 6,000 रुपये जमा करेंगे. 5 सालों के बाद RD के मैच्योर होने पर आपको कुल 6970 रुपये मिलेंगे. यानि ब्याज के तौर पर कुल 970 रुपये का लाभ. 

कौन खुलवा सकता है अकाउंट

Post office की RD योजना में 18 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है. इस योजना में ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है. एक अभिभावक की तरफ से नाबालिग का खाता भी खुलवाया जा सकता है. 10 वर्ष के ज्यादा के उम्र का नाबालिग है तो उसके नाम से भी खाता खुलवाया जा सकता है. इस योजना के तहत आप जितने चाहे उतने खाते खुलवा सकते हैं. 

लोन सुविधा का लाभ

Post Office RD योजना के माध्यम से आपको लोन लेने की सुविधा का फायदा भी ले सकते हैं. अगर आपने इस योजना के तहत अपनी 12 किस्तें जमा कर दी हैं तो इसके तहत लोन ले सकते अपने खाते में जमा राशि के 50 फीसद हिस्से तक की रकम लोन के तौर पर लिया जा सकता है. लेकिन लोन पर RD पर मिलने वाले ब्याज से 2 फीसदी ज्यादा ब्याज चुकाना होगा. अगर RD की अवधि तक लोन नहीं चुकाया गया तो मैच्योरिटी के रकम में से कर्ज के तौर पर दिये रकम को काट लिया जाएगा. 

डिपॉजिट की रकम

Post Office की RD योजना में निवेश करने के लिए हर महीने आपको कम से कम 100 रुपये जमा कराना होगा.  यदि आपका खाता महीने के शुरुआती 15 दिनों के अंदर खुला है, तो आपको हर महीने की 15 तारीख तक उसमें रुपये जमा कराने होंगे. वहीं, अगर आपने अपना खाता महीने के शुरुआती 15 दिनों के बाद खुलवाया है, तो आपको उसमें महीने की आखिरी तारीख से पहले खाते में रुपये जमा कराने होंगे. 

प्रीमैच्योर क्लोजर की शर्तें

RD अकाउंट 5 साल के लिये खोला जाता है जिसमें 60 महीने में हर महीने खाते में पैसा जमा कराना होगा. RD Account खुलने के 3 साल के बाद ही बंद कराया जा सकता है. इसके लिये पोस्ट ऑफिस में एक आवेदन देना होगा. खाता बंद कराने के बावजूद जो ब्याज है वो खाताधारक को मिलेगा.

निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम 

जानकारों का मानना है कि अगर किसी में बचत करने की क्षमता कम है और वो किसी योजना में निवेश करना चाहता है तो  Post Office RD निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम साबित हो सकता है. 100 रुपये की बेहद कम राशि से निवेश करने की सुविधा के साथ जमा राशि पर सरकारी सुरक्षा का लाभ भी हासिल होता है. 

यह भी पढ़ें:

Xplained: जानिए कैसे दूसरे देशों में क्रिप्टोकरेंसी को किया जाता है रेग्युलेट

Cryptocurrency News: रिजर्व बैंक की डिजिटल करेंसी जल्द आएगी, कैसे होगी क्रिप्टोकरेंसी से अलग, यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, घर से निकलने से पहले देखें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, घर से निकलने से पहले देखें ताजा अपडेट
आज LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए देने पड़ेंगे कितने पैसे? अभी चेक कर लें रेट
आज LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए देने पड़ेंगे कितने पैसे? अभी चेक कर लें रेट
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
5 रुपया महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल का दाम भी उछला; जानें किसने अचानक बढ़ाई कीमत?
5 रुपया महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल का दाम भी उछला; जानें किसने अचानक बढ़ाई कीमत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget