एक्सप्लोरर

RBI जल्द 20 रुपये का नया नोट जारी करेगा: 2005 महात्मा गांधी सीरीज में आएंगे नोट

रिजर्व बैंक ने आज एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि इन नए नोट के नंबर पैनल में अंग्रेजी का अक्षर ‘एस’ होगा. नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे.

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक जल्द महात्मा गांधी सीरीज 2005 में 20 रुपये का नया नोट जारी करेगा. इस नोट का डिजाइन फिलहाल चलन में 20 के नोट जैसा ही होगा. रिजर्व बैंक ने आज एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि इन नए नोट के नंबर पैनल में अंग्रेजी का अक्षर ‘एस’ होगा. नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे. रिजर्व बैंक ने कहा कि दोनों नंबर के खाने में अंग्रेजी का अक्षर ‘एस’ मुद्रित होगा. केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस नोट का डिजाइन पूर्व में इसी श्रृंखला में जारी 20 रुपये के नोट के समान होगा. बैंक द्वारा पूर्व में जारी सभी 20 रुपये के नोट चलन में बने रहेंगे. अब आएंगे 100 रुपये के नए नोट, जानिए क्या खास होगा इन नए नोटों में इससे पहले आरबीआई ने फरवरी में 100 रुपये के नए नोट जारी करने का ऐलान किया था. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महात्मा गांधी सीरीज-2005 के तहत नए नोट जारी करने का ऐलान किया था. इस खबर में बताया गया था कि इन नोटों में जहां सीरियल नंबर लिखा होता है, उसके पीछे इनसेट अक्षर ‘आर’ लिखा होगा और 100 रुपये के नए नोट में ये ‘आर’ उभरा होगा. नोट में जो विशेषताएं होंगी, उसमें नंबर पैनल में अंक का आकार बढ़ते हुए क्रम में होगा. इसमें नोट के सीधे भाग में ब्लीड लाइन और बड़े पहचान चिन्ह होंगे. 100 रुपये के नए नोटों पर आरबीआई के गर्वनर डॉ. उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर होंगे और नोट के पिछले हिस्से में साल 2017 छपा होगा. नए नोटों में बाकी फीचर पहले जैसे ही होंगे और पुराने 100 रुपये के नोट भी प्रचलन में जारी रहेंगे. फरवरी में 100 रुपये के नए नोट की खबर के साथ ही ये भी खबरें आ रही हैं कि आरबीआई 20 रुपये और 50 रुपये के भी नए नोट जल्द जारी कर सकती है. नोट बदली को लेकर सरकार का साफ ऐलान इसके अलावा 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए आम लोगों को फिर से एक मौका मिलने की खबरों को सरकार  ने खारिज कर दिया है. सरकार ने  सुप्रीम कोर्ट में साफ कर दिया है कि जिनके पास अब भी पुराने 500 और 1000 के नोट हैं वो इनको बदलने का विचार अब छोड़ दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget