एक्सप्लोरर

RBI On Wilful Defaulter: विलफुल डिफॉल्टर घोषित करने के नियमों को किया जाएगा सख्त, आरबीआई ने ड्रॉफ्ट प्रस्ताव पर स्टेकहोल्डर्स से मांगे सुझाव

Wilful Defaulter: विलफुल डिफॉल्टरों की परिभाषा को विस्तार देने के साथ उनकी पहचान करने के प्रोसेस को नए सिरे से तैयार किया जाएगा. 

RBI On Wilful Defaulter: कर्ज के एनपीए (NPA) घोषित होने के छह महीने के भीतर बैंकों को लोन डिफॉल्ट करने वाले को विलफुल डिफॉल्टर (Wilful Defaulters) घोषित करना होगा. बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने विलफुल डिफॉल्टर घोषित किए जाने के नियमों में बदलाव करने को लेकर प्रस्तावित गाइडलाइंस जारी किया है जिसपर स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक और सुझाव मांगा गया है. 

आरबीआई के इस ड्रॉफ्ट मास्टर डायरेक्शन के प्रस्तावित प्रस्ताव में लोन लेकर बैंकों के कर्ज नहीं लौटाने वाले विलफुल डिफॉल्टरों को बैंकों के लिए डिफॉल्टर घोषित करने के दायरे को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. इसमें विलफुल डिफॉल्टरों की परिभाषा को विस्तार देने के साथ उनकी पहचान करने के प्रोसेस को नए सिरे से तैयार किया जाएगा. 

डॉफ्ट प्रस्ताव के मुताबिक कर्ज के नॉन परफॉर्मिंग एसेट (Non-Performing Assets ) यानि एनपीए घोषित करने के छह महीने के भीतर कर्ज लेने वाले शख्स को विलफुल डिफॉल्टर घोषित करने का प्रस्ताव है. साथ ही विलफुल डिफॉल्टरों के कर्ज को एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी ( Assets Reconstruction Companies ) में बेचे जाने को इंसोलवेंसी एंड बैंकरप्टी कोड के तहत लाया जाएगा. इस प्रस्ताव में कहा गया है कि विलफुल डिफॉल्टर्स की जानकारी के क्रेडिट इंफॉर्मेशन को प्रचारित किया जाएगा जिसमें दूसरे कर्ज देने वालों को आगाह किया जाएगा जिससे विलफुल डिफॉल्टरों को आगे कर्ज ना मिल सके. 

प्रस्ताव के मुताबिक आईडेंटिफिकेशन कमिटी विलफुल डिफॉल्टरों के सबूतों को खंगालेगी और अगर ये पाया गया कि विलफुल डिफॉल्ट हुआ है तो कर्ज लेने वाले को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा. कर्ज देने वाले लेंडर को 25 लाख रुपये या उससे ज्यादा दिए गए कर्ज के मामले में विलफुल डिफॉल्ट की सभी पहलुओं की जांच करनी होगी. आरबीआई को समय समय पर इस बारे में नोटिफाई करना होगा. और एनपीए घोषित करने के छह महीने के भीतर कर्ज लेने वाले को विलफुल डिफॉल्टर घोषित करना होगा. 

ये भी पढ़ें 

Household Savings: बचत के 50 साल के निचले लेवल पर आने के बाद वित्त मंत्रालय की सफाई, कहा - 'दूसरे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स में लोग कर रहे निवेश'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त बहुत कम है! महंगाई के बाद भूखमरी का संकट, ऑयल क्राइसिस-अल नीनो ने बढ़ा दी टेंशन
वक्त बहुत कम है! महंगाई के बाद भूखमरी का संकट, ऑयल क्राइसिस-अल नीनो ने बढ़ा दी टेंशन
Share Market: शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स 75000 के पार; निफ्टी भी निकला आगे
शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स 75000 के पार; निफ्टी भी निकला आगे
E22, E27, E30 क्या है? पेट्रोल में इसके क्या हैं मायने और कैसे करता है काम, जानें सबकुछ
E22, E27, E30 क्या है? पेट्रोल में इसके क्या हैं मायने और कैसे करता है काम, जानें सबकुछ
LPG Price: तैयार रहिए! कभी भी बढ़ सकती है LPG की कीमत, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट
तैयार रहिए! कभी भी बढ़ सकती है LPG की कीमत, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Trump Ultimatum | Iran-US War Update: यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन का चीन दौरा क्यों है बेहद अहम?
बेटी की मौत का सच जानना चाहता परिवार, कोर्ट से नहीं मिली राहत | Twisha Sharma Death Case | Breaking
Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: OSM के गोलमाल पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Marking
Bharat Ki Baat :27 में धर्म-जाति के फॉर्मूले 'री-सेट'! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Election 2027

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया अमेरिकी युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
5 देश, 5 दिन और भारत के लिए 'गेमचेंजर' डील, PM मोदी की यात्रा से भारत को क्या हुआ हासिल?
5 देश, 5 दिन और भारत के लिए 'गेमचेंजर' डील, PM मोदी की यात्रा से भारत को क्या हुआ हासिल?
RICHEST CRICKETERS LIST: विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
Karuppu BO Day 6: सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया बड़ा कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
औकात भूला पाकिस्तान, UN में करने लगा कश्मीर की बात, भारत ने धो डाला, याद दिलाया काबुल- 'रमजान के महीने में...'
औकात भूला पाकिस्तान, UN में करने लगा कश्मीर की बात, भारत ने धो डाला, याद दिलाया काबुल अटैक
Tea And Romance: फर्स्ट डेट पर चाय की टपरी का रुख करें या टी-कैफे जाएं, जानें रिश्तों में कहां आएगी ज्यादा मिठास?
फर्स्ट डेट पर चाय की टपरी का रुख करें या टी-कैफे जाएं, जानें रिश्तों में कहां आएगी ज्यादा मिठास?
Heatwave In India: तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
Embed widget