एक्सप्लोरर

RBI ने HDFC की डिजिटल सर्विस पर लगाई रोक, क्रेडिट कार्ड से जुड़ी दी ये सलाह

रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं. आरबीआई ने बैंक की सभी डिजिटल सर्विस को रोक दिया है. हालांकि आरबीआई की ओर से लगाई गई ये रोक स्थायी नहीं है.

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से निजी क्षेत्र के बैंक HDFC बैंक को एक बार फिर झटका लगा है. रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक पर कुछ पाबंदियां लगाते हुए बैंक की सभी डिजिटल सर्विसेज को रोक दिया है. आरबीआई की ओर से लगाई गई रोक में नए क्रेडिट कार्ड भी शामिल है. हालांकि आरबीआई की ओर से लगाई गई ये रोक स्थायी नहीं है. वहीं पिछले दो सालों के भीतर ही ये तीसरा मौका है, जब एचडीएफसी बैंक पर किसी तरह की कोई पाबंदी लगाई गई है.

इस रोक के बारे में जानकारी देते हुए एचडीएफसी बैंक ने बताया है कि बैंक की डिजिटल सर्विस को आरबीआई ने अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया है. इसमें नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर भी रोक लगाई गई है. साथ ही आरबीआई ने कहा है कि प्राइवेट बैंक के बोर्ड को खामियां दूर करते हुए जवाबदेही तय करनी चाहिए.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने HDFC बैंक को सलाह दी है कि वह अपने डिजिटल 2.0 पहल के तहत किसी भी ताजा गतिविधियों को रोक दे. साथ ही नए क्रडिट कार्ड ग्राहकों की सोर्सिंग करना बंद कर दे. दरअसल, पिछले दो सालों से अपनी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और पेमेंट यूटिलिटी सेवाओं में बैंक को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है.

डिजिटल सर्विसेज में रुकावट

बता दें कि एचडीएफसी बैंक की डिजिटल सर्विसेज में लगातार ग्राहकों को रुकावट के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. जिसकी आरबीआई ने भी बैंक से वजह पूछी थी. दरअसल, एचडीएफसी बैंक के डेटा सेंटर में गड़बड़ी की वजह से इसके यूपीआई पेमेंट, एटीएम सर्विसेज और कार्ड से होने वाली पेमेंट रुक गई थी. जिसके कारण ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी थी.

आरबीआई ने बताया गंभीर मामला

बता दें कि एचडीएफसी बैंक के डिजिटल सर्विसेज में पिछले दो साल में तीन बार इस तरह की गड़बड़ी का सामना करना पड़ा है. वहीं आरबीआई ने कहा था कि इसके डेटा सेंटर में अगर गड़बड़ी आई है तो इसकी वजह बताई जाए. जिसके जवाब में एचडीएफसी बैंक ने कहा था कि पिछले दो साल के दौरान सिस्टम और प्रोसेस में पर्याप्त सुधार किया गया है. हालांकि आरबीआई ने कहा था कि बैंक के दावों के बावजूद दिक्कतें आ रही हैं, जो की काफी गंभीर मामला है.

यह भी पढ़ें: एचडीएफसी बैंक की ऑनलाइन सर्विस में लगातार रुकावट, RBI ने पूछी वजह एचडीएफसी ने अब शुरू की 'एचडीएफसी लाइफ संचय पर एडव्हांटेज' इंश्योरेंस प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर... जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील
खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर... जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील
कहीं दीवाली से पहले बढ़ तो नहीं गए दाम? चेक करें LPG सिलेंडर का लेटेस्ट रेट
कहीं दीवाली से पहले बढ़ तो नहीं गए दाम? चेक करें LPG सिलेंडर का लेटेस्ट रेट
देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget