एक्सप्लोरर

RBI On Bank Privatisation: बैकफुट पर आरबीआई, सरकारी बैंकों के निजीकरण को लेकर छपे लेख पर दी सफाई

Bank Privatisation: आरबीआई ने कहा है कि लेख में स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ है जो कुछ व्यक्त किया गया है वो आरबीआई के नहीं बल्कि लेखक के निजी विचार हैं. 

Public Sector Bank Privatisation: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण करने पर सरकार को आगाह करने वाले अपने लेख को लेकर आरबीआई बैकफुट पर आ गया है. लेख को लेकर आरबीआई ने अपनी ओर से सफाई पेश की है. आरबीआई ने कहा है कि लेख में स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ है जो कुछ विचार लेख में व्यक्त किया गया है वो आरबीआई के नहीं बल्कि लेखक के निजी विचार हैं. 

आरबीआई ने कहा कि अगस्त 2022 बुलेटिन को लेकर जो प्रेस रिलिज जारी की गई उसमें कहा गया है कि निजीकरण का फैसला सरकार इसलिए भी धीरे ले रही है जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि वित्तीय समावेषन का सामाजिक उद्देश्य हासिल करने में शून्य पैदा ना हो. 

आरबीआई ने लेख का हवाला देते हुए कहा कि उसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि 

-  पारंपरिक दृष्टिकोण ये रहा है कि निजीकरण सभी बीमारी के लिए रामबाण है. लेकिन अब आर्थिक सोच ने यह स्वीकार करने के लिए एक लंबा सफर तय किया है कि इसका अनुसरण करते समय अधिक सूक्ष्म दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है. 

- हाल के दिनों में सरकारी बैंकों के आपस में विलय करने के फैसले से सेक्टर का कंसॉलिडेशन संभव हो सका है तो इससे मजबूत बैंक बनाने में मदद मिली है. और ये हर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं.  

- जोरशोर के साथ बैंकों के निजीकरण करने से फायदे से ज्यादा नुकसान होने की संभावना है. सरकार पहले ही ये घोषणा कर चुकी है कि वो दो सरकारी बैंकों का निजीकरण करने जा रही है. इस प्रकार आहिस्ता और धीमी गति से इस दिशा में आगे बढ़ने पर  वित्तीय समावेषन के सामाजिक उद्देश्य को हासिल करने में शून्य की स्थिति पैदा नहीं होगी.  

आरबीआई ने कहा कि शोधकर्ताओं का भी मानना है कि बड़े ताम झाम अप्रोच के बजाये  सरकार द्वारा आहिस्ता तरीके से आगे बढ़ने पर इसके सकारात्मक परिणाम होंगे.  

दरअसल आरबीआई के बुलेटिन में एक लेख छपा था जिसने सरकार के सरकारी बैंकों के निजीकरण करने के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा था कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बड़े पैमाने पर निजीकरण करने से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. इस लेख में सरकार को आगाह करते हुए इस दिशा में धीरे धीरे आगे बढ़ने की सलाह दी है. आरबीआई के बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि निजी क्षेत्र के बैंक ज्यादा मुनाफा बनाने में सफल रहे हैं वे इसमें कुशल भी हैं जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में बेहतर प्रदर्शन किया है. 

आपको बता दें पिछले ही महीने केंद्र सरकार को भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर सभी सरकारी बैंकों का निजीकरण करने का सुझाव दिया गया है. सरकार को ये सुझाव दिया है  नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया और एसीएईआर (NCAER) की पूनम गुप्ता ने दिया है जिन्होंने इस बाबत एक रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी बैंकों की बाजार में हिस्सेदारी बढ़ी है और वे सरकारी बैंकों के मुकाबले बेहतर विकल्प के तौर पर उभरे हैं. 

ये भी पढ़ें 

Indian Railway: रेलवे आरक्षण काउंटरों को बंद करने की खबर? जानिए रेलवे ने क्या दी सफाई

Double Decker Electric Bus: ईंधन पर निर्भरता और प्रदूषण घटाने आ गई भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget