एक्सप्लोरर

RBI MPC Meeting: इन को-ऑपरेटिव बैंकों को मिल गया त्योहारी तोहफा, अब दे सकेंगे 4 लाख रुपये तक गोल्ड लोन

RBI MPC on Gold Loan: रिजर्व बैंक ने आज समाप्त हुई एमपीसी बैठक में बुलेट पेमेंट स्कीम के तहत कुछ शहरी सहकारी बैंकों को छूट दी है. अब वे ज्यादा गोल्ड लोन दे सकते हैं...

रिजर्व बैंक ने त्योहारों से ऐन पहले शहरी सहकारी बैंकों को शानदार तोहफा दिया है. दरअसल सेंट्रल बैंक ने बुलेट पेमेंट स्कीम में बदलाव किया है और अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकों के लिए गोल्ड लोन के नियमों को आसान बनाया है. इसके बाद अब कई शहरी सहकारी बैंकों को ज्यादा लिमिट तक गोल्ड लोन देने की मंजूरी मिली है.

आरबीआई गवर्नर ने दी जानकारी

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की यह बैठक बुधवार को शुरू हुई थी. तीन दिनों की बैठक पूरी होने के बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर ने अहम फैसलों की जानकारी दी. इस एमपीसी बैठक में रेपो रेट के अलावा कई अहम फैसले लिए गए. उन फैसलों में बुलेट पेमेंट स्कीम में बदलाव भी शामिल है. गवर्नर शक्तिकांत दास ने फैसलों का ऐलान करते हुए कहा कि अब बुलेट पेमेंट स्कीम के तहत शहरी सहकारी बैंक 4 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन दे सकेंगे. अभी तक उन्हें 2 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन की ही मंजूरी थी.

सिर्फ ऐसे बैंकों को मिली छूट

हालांकि इस बदलाव का फायदा चुनिंदा शहरी सहकारी बैंकों को ही होने वाला है. आरबीआई गवर्नर ने साफ कहा कि इसका फायदा सिर्फ उन शहरी सहकारी बैंकों को होगा, जिन्होंने 31 मार्च 2023 तक प्रॉयरिटी सेक्टर को कर्ज देने के ओवरऑल टारगेट और सब-टारगेट को पूरा किया है. यह एक तरह से रिजर्व बैंक के द्वारा विभिन्न सेक्टरों को कर्ज देने का लक्ष्य पाने वाले शहरी सहकारी बैंकों को प्रोत्साहन देना है.

इन्हें होगा बदलाव का फायदा

रिजर्व बैंक के इस फैसले से शहरी सहकारी बैंकों को काफी फायदा होने वाला है. ऐसे लोगों की संख्या काफी है, जो अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए सहकारी बैंकों पर निर्भर हैं. इस बदलाव से उन्हें भी फायदा होने वाला है. सहकारी बैंकों को फायदा होगा कि वे अब ज्यादा लोन दे सकेंगे, वहीं ग्राहकों के पास विकल्प बढ़ेंगे. खासकर छोटे व मध्यम कर्ज लेने वाले इससे लाभान्वित होने वाले हैं.

2007 में शुरू हुई ये स्कीम

आरबीआई ने बुलेट पेमेंट स्कीम के तहत गोल्ड लोन को सबसे पहले 2007 में मंजूरी दी थी. तब सेंट्रल बैंक ने इस स्कीम के तहत 1 लाख रुपये तक के लोन की मंजूरी दी थी. बाद में रिजर्व बैंक ने 2014 में लिमिट बढ़ा दी. 2014 से अभी तक यह लिमिट 2 लाख रुपये की थी. अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक बुलेट पेमेंट स्कीम या ईएमआई पेमेंट रूट के जरिए 12 महीने के लिए गोल्ड लोन दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आसानी से दूर होंगी आपकी बैंकिंग की सभी शिकायतें, ओम्बड्समैन स्कीम में इस बदलाव का हुआ ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget