एक्सप्लोरर

RBI MPC Meeting: आसानी से दूर होंगी आपकी बैंकिंग की सभी शिकायतें, ओम्बड्समैन स्कीम में इस बदलाव का हुआ ऐलान

RBI MPC on Ombudsman Scheme: रिजर्व बैंक ने बैंकों व एनबीएफसी समेत तमाम वित्तीय संस्थानों में ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए जरूरी बदलाव किया है...

बैंकों व अन्य वित्तीय संस्थानों से हर किसी को मतलब होता है. हालांकि इसके साथ ही लोगों को कई बार परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान कोई सर्विस देने से मना करें या किसी भी तरह की दिक्कत आए, ऐसे में लोगों की शिकायतों का समाधान निकालने की व्यवस्था की गई है. अब रिजर्व बैंक ने ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने की प्रक्रिया आसान बनाने का ऐलान किया है. इससे अब लोगों की परेशानियां जल्दी और आसानी से दूर होंगी.

आरबीआई गवर्नर ने दी ये जानकारी

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी की बैठक के बाद शुक्रवार को कई अहम फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने रेपो रेट को स्थिर रखने की जानकारी देते हुए बताया कि एमपीसी ने आम लोगों को बैंकिंग में होने वाली दिक्कतों का संज्ञान लिया है. बैंकिंग चैनल में आम लोगों को होने वाली परेशानियों को दूर करने और उनकी शिकायतों पर काम करने की प्रक्रिया इसी कारण आसान बनाई जा रही है.

अभी ऐसी है ओम्बड्समैन की व्यवस्था

इसके लिए बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रुमेंट्स और क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों के लिए इंटरनल ओम्बड्समैन स्कीम में बदलाव किया गया है. आपको बता दें कि अभी लोगों की शिकायतें दूर करने के लिए रिजर्व बैंक की ओम्बड्समैन व्यवस्था काम आती है. इसके तहत दो चैनल होते हैं. एक चैनल बैंकों व वित्तीय संस्थानों में होता है, जिसे इंटरनल ओम्बड्समैन स्कीम कहते हैं. दूसरा चैनल रिजर्व बैंक ओम्बड्समैन स्कीम है.

ओम्बड्समैन फ्रेमवर्क में ये बदलाव

मौजूदा व्यवस्था में इंटरनल ओम्बड्समैन स्कीम की प्रक्रियाएं सभी तरह के वित्तीय संस्थानों में एक समान नहीं थी. आरबीआई गवर्नर ने बताया कि फिलहाल बैंकों, एनबीएफसी, पीपीआई, सीआईसी आदि के लिए इंटरनल ओम्बड्समैन फ्रेमवर्क के गाइडलाइंस अलग-अलग हैं. इन गाइडलाइंस के फीचर एक जैसे होते हुए भी कई मायनों में अलग थे. अब निर्णय लिया गया है कि इन गाइडलाइंस को हर तरह के वित्तीय संस्थानों के लिए एक समान बनाया जाएगा. यह बैंकिग सिस्टम के रेगुलेटेड एंटिटीज में ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने की व्यवस्था को मजबूत बनाएगा.

अर्बन को-ऑपरेटिव्स को ये तोहफा

रिजर्व बैंक ने एक अन्य अहम ऐलान बुलेट रीपेमेंट स्कीम को लेकर किया. गवर्नर दास ने बताया कि अब चुनिंदा शहरी सहकारी बैंकों के लिए बुलेट रीपेमेंट स्कीम के तहत गोल्ड लोन की लिमिट को अभी के 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख रुपये करने का फैसला किया गया है. इसका फायदा सिर्फ उन शहरी सहकारी बैंकों को होगा, जिन्होंने 31 मार्च 2023 तक प्रॉयरिटी सेक्टर को कर्ज देने के ओवरऑल टारगेट और सब-टारगेट को पूरा किया है. यह एक तरह से रिजर्व बैंक के द्वारा विभिन्न सेक्टरों को कर्ज देने का लक्ष्य पाने वाले शहरी सहकारी बैंकों को प्रोत्साहन देना है.

ये भी पढ़ें: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को रखा स्थिर, महंगाई को बताया अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget