एक्सप्लोरर

RBI News: डेबिट-क्रेडिट कार्ड लेते समय ग्राहक मर्जी का चुन सकेंगे कार्ड नेटवर्क्स, आरबीआई ने सुझावों के लिए जारी किया ड्रॉफ्ट सर्कुलर

Debit-Credit Card Update: ग्राहकों को मल्टीपल कार्ड नेटवर्क्स में से किसी एक को चुनने के विकल्प का आदेश एक अक्टूबर 2023 से लागू हो जाएगा.  

RBI Update: ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड (Debit / Credit / Prepaid cards) जारी करने के नियमों को लेकर ड्रॉफ्ट सर्कुलर (Draft Circular) जारी किया है. इस सर्कुलर में आरबीआई ने रेखांकित किया है डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड्स जारी करने के लिए कार्ड्स नेटवर्क्स (Card Networks) का कार्ड जारी करने वाले बैंकों या नॉन बैकिंग संस्थाओं के साथ समझौते की व्यवस्था है वो ग्राहकों के हक में नहीं है. आरबीआई ने इस ड्रॉफ्ट सर्कुलर पर स्टेकहोल्डर्स से 4 अगस्त 2023 तक सुझाव मांगा है. 

आरबीआई (RBI) का ये ड्रॉफ्ट सर्कुलर, कार्ड इश्यू (Card Issuers) करने वाले बैंक या नॉन बैंक को ये मैडेंट देता है कि वे एक कार्ड नेटवर्क्स से ज्यादा नेटवर्क वाले कार्ड जारी कर सकते हैं. साथ ही कस्टमर्स को ये विकल्प देता है कि मल्टीपल कार्ड नेटवर्क्स (Multiple Card Networks) में से जिसे चाहे वो किसी एक को चुन सकते हैं. यानि कस्टमर के पास ये विकल्प होगा कि वो चाहे तो Visa, Mastercard, American Express, Diners Club International या RuPay में से जिसे चाहे चुन सकता है.  

आरबीआई ने कहा कि कार्ड जारी करने वाले बैंक या नॉन बैंक कार्ड नेटवर्क्स के साथ ऐसा कोई समझौता या व्यवस्था नहीं करेंगे जो उन्हें दूसरे कार्ड नेटवर्क के सर्विसेज का उपयोग करने से रोकता हो.  

आरबीआई ने ये भी ड्रॉफ्ट सर्कलुर में कहा है कि कार्ड जारी करने वाले बैंक या नॉन बैंक और कार्ड नेटवर्क्स ये सुनिश्चित करेंगे कि वो इन नियमों को मौजूदा समझौते में संशोधन या रिन्युअल करने के दौरान इस सर्कुलर की तारीख से फ्रेश एग्रीमेंट एग्जीक्यूट करते समय इन नियमों का पालन करेंगे.

कार्ड जारी करने वाले बैंक या नॉन बैंक के लिए एक कार्ड नेटवर्क से ज्यादा नेटवर्क के कार्ड जारी करने का नियम और ग्राहकों को मल्टीपल कार्ड नेटवर्क्स में से किसी एक को चुनने के विकल्प का आदेश एक अक्टूबर 2023 से लागू हो जाएगा.  

ये भी पढ़ें 

Inflation Impact On India: बढ़ती कीमतों और कमरतोड़ महंगाई का असर, भारतीय परिवार खरीद रहे फूड प्रोडक्ट्स के छोटे पैक और पाउच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget