एक्सप्लोरर

RBI Penalty: रिकवरी के नियमों का पालन नहीं करना पड़ा भारी, इस बैंक पर लगा करोड़ों का जुर्माना

Penalty On RBL Bank: रिजर्व बैंक अपने प्रावधानों का सही से पालन नहीं करने के कारण समय-समय पर बैंकों के ऊपर कार्रवाई करते रहता है. इसी क्रम में कई बैंक आरबीआई की कार्रवाई का शिकार बने हैं...

Penalty On Banks By RBI: लोन रिकवरी एजेंटों (Loan Recovery Agents) के बारे में अक्सर ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि वे ग्राहकों के साथ खराब व्यवहार करते हैं. इसके चलते रिजर्व बैंक ने लोन रिकवरी एजेंटों को लेकर मापदंडों (RBI Loan Recovery Agents Guidelines) को कड़ा किया है और सभी बैंकों को सख्ती से अनुपालन करने के लिए कहा गया है. इस मामले में रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का सही से पालन नहीं करना बैंकों को भारी पड़ जाता है और केंद्रीय बैंक ऐसे मामलों में पेनाल्टी लगा देता है. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें रिजर्व बैंक ने एक बैंक के ऊपर करोड़ों का जुर्माना लगाया है.

जांच में पाई गईं लापरवाहियां

ताजा मामला है आरबीएल बैंक (RBL Bank) का, जिसमें आरबीआई ने 2.27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. रिजर्व बैंक ने सोमवार को बताया कि लोन रिकवरी एजेंटों से जुड़े कुछ दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के कारण आरबीएल बैंक लिमिटेड के ऊपर जुर्माना लगा है. रिजर्व बैंक को इस बारे में आरबीएल बैंक के खिलाफ शिकायतें मिली थीं. शिकायतों की जांच करने के बाद सेंट्रल बैंक ने पाया कि आरबीएल बैंक के रिकवरी एजेंटों ने वित्त वर्ष 2018-19 से वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान नियामकीय अनुपालन में लापरवाहियां की हैं.

बैंक ने किया इन प्रावधानों का उल्लंघन

आरबीआई के अनुसार, आरबीएल बैंक यह सुनिश्चित करने में असफल रहा कि उसके लोन रिकवरी एजेंट संबंधित अवधि के दौरान ग्राहकों को प्रताड़ित करने का काम न करें. इसके अलावा आरबीएल बैंक संबंधित रिकवरी एजेंटों को काम देने से पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन कराने में भी असफल रहा. रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने इंटरनल ओम्बड्समैन स्कीम 2018, फेयर प्रैक्टिसेज कोड फोर लेंडर्स, क्रेडिट कार्ड ऑपरेशन ऑफ बैंक्स, मैनेजिंग रिस्क्स एंड कोड ऑफ कंडक्ट इन आउटसोर्सिंग ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज बाइ बैंक और रिकवरी एजेंट्स इंगेज्ड बाइ बैंक्स जैसे निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण आरबीएल बैंक के ऊपर जुर्माना लगाने का फैसला किया है.

इन सहकारी बैंकों पर भी आरबीआई की गाज

सेंट्रल बैंक ने आरबीएल बैंक के अलावा कुछ सहकारी बैंकों के ऊपर भी कार्रवाई की है. इन बैंकों में सोलापुर का लोकमंगल को-ऑपरेटिव बैंक (Lokmangal Co-operative Bank, Solapur), रायसेन का जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित (Jila Sahakari Kendriya Bank Maryadit, Raisen), मंदसौर का स्मृति नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित (Smriti Nagrik Sahakari Bank Maryadit, Mandsaur), मुंबई का रायगढ़ सहकारी बैंक (Raigad Sahakari Bank, Mumbai), नोएडा का नोबल को-ऑपरेटिव बैंक (Noble Co-operative Bank, Noida) और जालंधर का इम्पीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (Imperial Urban Co-operative Bank) शामिल है. इन सहकारी बैंकों के ऊपर विभिन्न बैंकिंग प्रावधानों का सही से पालन नहीं करने के चलते जुर्माना लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में 2 लाख सैलरी वाले भी खुद को मान रहे गरीब, टेंशन में कट रही लाइफ
बेंगलुरु में 2 लाख सैलरी वाले भी खुद को मान रहे गरीब, टेंशन में कट रही लाइफ
कच्चे तेल में गिरावट का असर, डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपयाय
कच्चे तेल में गिरावट का असर, डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया
एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच मजबूत भारतीय शेयर बाजार, हरे निशान पर हुई ओपेनिंग
एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच मजबूत भारतीय शेयर बाजार, हरे निशान पर हुई ओपेनिंग
इनकम 4 लाख से कम, फिर भी भरना होगा ITR; बड़े सख्त हैं ये 6 बड़े नियम
इनकम 4 लाख से कम, फिर भी भरना होगा ITR; बड़े सख्त हैं ये 6 बड़े नियम

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget