एक्सप्लोरर

बच्चों को खुलवाया है बैंक अकाउंट...RBI ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

इन नए नियमों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे छोटी उम्र से ही पैसों की समझ रखें, जिम्मेदार तरीके से उनका उपयोग करें और धीरे-धीरे फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस की ओर बढ़ें.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बच्चों के बैंक खातों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिससे अब बच्चों को छोटी उम्र से ही बचत और फाइनेंशियल प्लानिंग की आदत डालने में मदद मिलेगी. इन नए नियमों के अनुसार, अब कोई भी नाबालिग (किसी भी उम्र का बच्चा) अपने माता-पिता या लीगल गार्जियन की मदद से सेविंग्स या टर्म डिपॉज़िट अकाउंट खोल सकता है. खास बात यह है कि मां को भी गार्जियन के तौर पर मान्यता दी गई है, जैसा कि RBI ने पहले 1976 के एक पुराने सर्कुलर में भी साफ किया था.

क्या हैं नए दिशा-निर्देश

अगर कोई बच्चा 10 साल या उससे बड़ा है, तो वह अपनी इच्छा से खुद भी सेविंग्स या टर्म डिपॉज़िट अकाउंट खोल और उसे ऑपरेट कर सकता है. लेकिन इसके लिए बैंक अपनी रिस्क मैनेजमेंट पॉलिसी के तहत कुछ शर्तें और लिमिट तय करेंगे, जिन्हें स्पष्ट रूप से उस बच्चे को समझाना भी ज़रूरी होगा.

जैसे ही बच्चा 18 साल का यानी बालिग हो जाता है, बैंक को उससे नया ऑपरेटिंग इंस्ट्रक्शन और हस्ताक्षर (सिग्नेचर) लेना होगा. अगर खाता पहले उसके माता-पिता या गार्जियन चला रहे थे, तो बैंक बैलेंस की पुष्टि भी करेगा. इसके लिए बैंक पहले से ही संबंधित जानकारी बच्चों और उनके अभिभावकों को उपलब्ध कराएंगे, ताकि यह प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके.

बच्चों को मिलेंगी ये सुविधाएं

इसके अलावा, बैंक चाहें तो बच्चों को इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम/डेबिट कार्ड और चेक बुक जैसी सुविधाएं भी दे सकते हैं, बशर्ते वह बैंक की पॉलिसी, प्रोडक्ट की उपयुक्तता और ग्राहक की प्रोफाइल के अनुरूप हो. हालांकि, यह भी साफ किया गया है कि बच्चों के खाते में ओवरड्राफ्ट की सुविधा नहीं होगी और खाते में हमेशा पॉज़िटिव बैलेंस रहना अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पहलगाम हमले से बिगड़ने वाली है घाटी की अर्थव्यवस्था, टूरिस्ट तेजी से कैंसिल कर रहे ट्रैवल प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

24 अगस्त के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज 1 लीटर की कीमत
24 अगस्त के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज 1 लीटर की कीमत
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget