एक्सप्लोरर

RBI: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- ग्राहकों की शिकायतों के हल निकालते समय संवेदनशील रहें लोकपाल

RBI Governor Shaktikanta Das ने जोधपुर में आयोजित आरबीआई लोकपाल के वार्षिक सम्मेलन (RBI Annual Conference Of Lokpal) को सम्बोधित करते हुए ग्राहकों के लिए बड़ी बात कही है.

Annual Conference Of Lokpal 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने लोकपालों से ग्राहकों की शिकायतों का निवारण करते समय संवेदनशील और विवेकपूर्ण रहने का आग्रह किया है. आपको बता दें कि RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने जोधपुर में आयोजित आरबीआई लोकपाल के वार्षिक सम्मेलन (RBI Annual Conference Of Lokpal) को सम्बोधित किया हैं. 

मूल कारणों की पहचान करें 
RBI गवर्नर शक्तिकांत ने बैठक में कहा कि, आरबीआई लोकपाल और विनियमित संस्थाओं (Regulated Entities) को पहले ग्राहकों की लगातार शिकायतों के मूल कारणों की पहचान करनी चाहिए. फिर ठीक करने के लिए आवश्यक प्रणालीगत उपाय करने चाहिए. इसके अलावा आरई और आरबीआई लोकपाल को ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करते समय निष्पक्ष और त्वरित होना चाहिए.

लगातार आती है शिकायतें 
उन्होंने कहा कि गलत बिक्री, मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता की कमी, फालतू के सेवा शुल्क, बहुत ज्यादा फाइन जैसी शिकायतें लगातार आ रही हैं. यह एक चिंता का विषय है. साथ ही बड़ी संख्या में शिकायतें पारंपरिक बैंकिंग को लेकर थीं. ऐसे में विनियमित संस्थाओं में ग्राहक सेवा और शिकायत निवारण तंत्र के कामकाज की गंभीर समीक्षा की आवश्यकता है. 

ऐसे करें समाधान 
गवर्नर ने कहा कि ऐसी शिकायतों के बने रहने के मूल कारण का विश्लेषण करने और आवश्यक सुधारात्मक उपाय किए जाने की जरूरत है. उन्होंने ने कहा कि प्रोडक्ट के डिजाइन, वितरण तंत्र और बिक्री को लेकर बिजनेस को ध्यान में रखना जरूरी है, लेकिन बैंकों को ग्राहकों की सेवाओं पर भी ध्यान देना चाहिए. इसके अलावा कर्मचारियों के स्किल को भी डेवल्प करना जरूरी है, जिससे ग्राहकों को दिक्कत ना हो.

रिकवरी एजेंटों पर नाराजगी
गवर्नर ने सोशल मीडिया पर रिकवरी एजेंटों के गलत व्यवहार से जुड़े वीडियो वायरल होने को लेकर नाराजगी व्यक्त की हैं. साथ ही उनसे अपना व्यवहार सुधारने को कहा है. उन्होंने सम्मेलन में कहा कि बैंक और अन्य फाइनेंस सर्विस प्रोवाइडर इन कार्यों के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन रिकवरी के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस बात का ध्यान सभी बैंकों को रखना चाहिए. उन्होंने बैंकिंग फ्रॉड का मुद्दा उठाया है. साथ ही ग्राहकों को शिक्षित करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें-

Pension Plan: ये है LIC की जबरदस्त स्कीम, इसमें एक बार निवेश पर जिंदगीभर मिलेगी पेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget