एक्सप्लोरर

Jio Financial: आरबीआई ने दी अंबानी को गुड न्यूज, मंजूर हुई जियो फाइनेंशियल की अर्जी

Jio FIN RBI Nod: सेंट्रल बैंक की इस मंजूरी के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज एक एनबीएफसी नहीं रह जाएगी, बल्कि उसे अब कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी का दर्जा मिल जाएगा...

देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह को आईपीओ के कयासों से पहले आरबीआई से खुशखबरी मिली है. रिजर्व बैंक ने समूह की वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (सीआईसी) बनने की मंजूरी प्रदान कर दी है.

कंपनी ने किया था आवेदन

सेंट्रल बैंक से मिली इस मंजूरी के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) से कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (सीआईसी) में बदलने का रास्ता साफ हो गया है. जियो फाइनेंशियल ने आरबीआई से मिली इस मंजूरी की जानकारी शेयर बाजारों को दी है. कंपनी ने एनबीएफसी से सीआईसी में कंवर्जन के लिए आरबीआई के पास नवंबर 2023 में आवेदन किया था.

पिछले साल किया गया था डिमर्ज

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को बीते साल रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग किया गया था. उसके बाद शेयर बाजार पर 21 अगस्त 2023 को जियो फाइनेंशियल के शेयर लिस्ट हुए थे. कंपनी ने बताया है कि उसे सेंट्रल बैंक के नियमों के अनुसार एनबीएफसी से कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी में बदलना अनिवार्य था. उसने नियमों का पालन करते हुए कंवर्जन के लिए अप्लाई किया था.

एनबीएफसी से ऐसे अलग होती है सीआईसी

जियो फाइनेंशियल को सीआईसी में कंवर्ट होने से सभी सब्सिडियरी की वित्तीय स्थिति और परिचालन को सही से सामने लाने में मदद मिलेगी. उससे इन्वेस्टर्स के लिए बेहतर प्राइस डिस्कवरी का रास्ता खुलेगा. सीआईसी का काम-काज आम एनबीएफसी से अलग होता है. वे ऐसी नॉन-डिपॉजिट टेकिंग फाइनेंशियल कंपनियां होती हैं, जिनके एसेट मुख्य रूप से इक्विटी शेयरों, तरजीही शेयरों या डेट के रूप में समूह की कंपनियों में निवेश किए गए होते हैं.

इस आईपीओ की चल रही है तैयारी

यह डेवलपमेंट इस लिहाज से अहम हो जाता है, क्योंकि रिलायंस समूह के कारोबार को नए व अलग निकायों के रूप में बढ़ाने की तैयारी चल रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज से जियो फाइनेंशियल का डिमर्जर उन्हीं तैयारियों के तहत हुआ है. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी ही रिलायंस की टेलीकॉम यूनिट जियो इंफोकॉम का आईपीओ लॉन्च हो सकता है.

ये भी पढ़ें: फेडरल बैंक के शेयर कराएंगे कमाई? यूबीएस ने 40 फीसदी बढ़ाया टारगेट प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
8th Pay Commission: क्या वक्त से पहले आएगी सिफारिशों की रिपोर्ट? सरकार ने दिया जवाब
8th Pay Commission: क्या वक्त से पहले आएगी सिफारिशों की रिपोर्ट? सरकार ने दिया जवाब
चंद्रशेखरन के इस्तीफे से शेयर बाजार में हड़कंप, टाटा की कंपनियों को 68 हजार करोड़ का झटका
चंद्रशेखरन के इस्तीफे से शेयर बाजार में हड़कंप, टाटा की कंपनियों को 68 हजार करोड़ का झटका

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget