एक्सप्लोरर

Federal Bank: फेडरल बैंक के शेयर कराएंगे कमाई? यूबीएस ने 40 फीसदी बढ़ाया टारगेट प्राइस

Federal Bank Share Price: ब्रोकरेज फर्म यूबीएस इस बैंकिंग स्टॉक पर बुलिश दिख रहा है. उसने रेटिंग में बदलाव करते हुए टारगेट प्राइस में लगभग 40 फीसदी की बढ़ोतरी की है...

केरल में मुख्यालय वाले प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक का शेयर निवेशकों को आने वाले दिनों में अच्छी कमाई करा सकता है. ब्रोकरेज फर्म यूबीएस को इस शेयर से काफी उम्मीदें हैं और उसका मानना है कि यह बैंकिंग स्टॉक निवेशकों के लिए फायदे का सौदा बन गया है.

मजबूती में खुला है बैंकिंग शेयर

फेडरल बैंक का शेयर आज सुबह मजबूत शुरुआत के साथ खुला है. यह बैंकिंग शेयर शुरुआती सेशन में सुबह साढ़े नौ बजे एनएसई पर लगभग 1.20 फीसदी की तेजी के साथ 194.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था. यह उसके 52 सप्ताह के उच्च स्तर के काफी करीब है. फेडरल बैंक के शेयर का 52-सप्ताह का उच्च स्तर 196.42 रुपये का है.

यूबीएस ने दिया अब इतना टारगेट

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने फेडरल बैंक के शेयर पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए रेटिंग में बदलाव किया है. पहले यूबीएस इस शेयर पर न्यूट्रल था, लेकिन अब उसने बाय रेटिंग दी है. साथ ही यूबीएस ने बैंकिंग स्टॉक के टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया है. यूबीएस ने पहले फेडरल बैंक के शेयर को 180 रुपये का टारगेट दिया था, जिसे शेयर पार कर चुका है. नया टारगेट प्राइस पहले की तुलना में लगभग 40 फीसदी ऊपर है.

इन कारणों से बदली रेटिंग

यूबीएस के अनुसार, फेडरल बैंक के शेयरों के आउटलुक में रिस्क और रिवार्ड का संतुलन अनुकूल दिख रहा है. उसने रेटिंग में बदलाव के पीछे की वजह के बारे में कहा कि नए सीईओ को लेकर स्थितियां स्पष्ट हुई हैं. उसके अलावा भविष्य की रणनीति को लेकर स्पष्टता आई है. इन फैक्टर्स ने फेडरल बैंक की रेटिंग को न्यूट्रल से बदलकर बाय करने का आधार तैयार किया है.

ऐसा रहा है बीते दिनों का प्रदर्शन

फेडरल बैंक के शेयर के हालिया प्रदर्शन पर गौर करें तो उसने बीते 5 दिनों में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई है. वहीं बीते एक महीने में बैंकिंग शेयर का भाव 12 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. बीते 6 महीने में शेयर की तेजी लगभग 30 फीसदी की रही है, जबकि पिछले एक साल में उसका भाव 45 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: पैसे हाथ में लेकर हो जाएं तैयार, आज से खुल गए इन 4 कंपनियों के आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IndiGo के CEO ने उठाया बड़ा कदम, फ्लाइट संकट के 3 महीने बाद दिया इस्तीफा; फोकस में रहेंगे शेयर
IndiGo के CEO ने उठाया बड़ा कदम, फ्लाइट संकट के 3 महीने बाद दिया इस्तीफा; फोकस में रहेंगे शेयर
अच्छा! तो ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनी, क्या भारत भी है इनमें शामिल? देखें लिस्ट
अच्छा! तो ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनी, क्या भारत भी है इनमें शामिल? देखें लिस्ट
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War Live: 'ईरान के दुश्मन... अपना अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, सेंट्रल इजरायल में गूंजे सायरन
Live: 'ईरान के दुश्मन... अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, इजरायल में गूंजे सायरन
Mumbai News: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
मुंबई: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
1305 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ में किस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस, जानें पूरी स्टार कास्ट की सैलरी
1305 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' के लिए किस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस, जानें
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Causes Of Body Pain: बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
Embed widget