एक्सप्लोरर

RBI के कर्मचारियों का फैसला, पीएम-केयर्स फंड में देंगे 7.30 करोड़ रुपये

आरबीआई ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने भी पीएम-केयर्स फंड में दान देने का फैसला किया है, वह अपने एक या उससे ज्यादा दिन का वेतन इस कोष के लिए देंगे.

मुंबईः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने अपना एक या उससे ज्यादा दिन का वेतन पीएम-केयर्स फंड में देने का फैसला किया है. आरबीआई ने बताया कि यह कुल रकम 7.30 करोड़ रुपये होगी.

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस संकट के समय जरूरतमंदों की मदद के लिए सरकार ने ‘आकस्मिक परिस्थितियों के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष’ (पीएम-केयर्स) बनाया है. इसमें विभिन्न क्षेत्रों की ओर से मदद भेजी जा रही है.

देश के केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने भी इस कोष में दान देने का फैसला किया है. वह अपने एक या उससे ज्यादा दिन का वेतन इस कोष के लिए देंगे. कर्मचारियों की ओर से कुल 7.30 करोड़ रुपये इस कोष में दिए जाएंगे.

बता दें कि आरबीआई से पहले ही कई संस्थान और सिलेब्रिटीज पीएम केयर्स फंड में बड़ी रकम देने का एलान कर चुके हैं. सिलेब्रिटीज के अलावा इंडस्ट्रियल ग्रुप्स भी पीएम केयर्स फंड में भारी मात्रा में राशि डालने का एलान किया है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी पीएम केयर्स फंड में 500 करोड़ रुपये देने का एलान किया था. इसके अलावा टाटा ग्रुप के मानद चैयरमैन रतन टाटा ने भी इस फंड में भारी राशि दी है.

फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत के भी कई जानेमाने चेहरों ने पीएम केयर्स फंड में भारी रकम दी है. वहीं सामान्य जनता तो इसमें बढ़-चढ़कर योगदान कर ही रही है. लोग पेटीएम, बैंक खातों, यूपीआई, भीम एप या एनईएफटी के जरिए पीएम केयर्स फंड में अपना योगदान दे रहे हैं. कोरोना वायरस से लड़ाई के खिलाफ ये फंड बनाने के बाद इसमें अब तक भारी रकम आ चुकी है.

ये भी पढ़ें

टेलीकॉम सेक्टर में डीलः Nokia को भारती एयरटेल से 5G नेटवर्क तैयार करने के लिए 7500 करोड़ का ठेका मिला

COVID-19: कोरोना से लड़ने के लिए ADB ने भारत को 1.5 अरब डॉलर का कर्ज मंजूर किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget