एक्सप्लोरर

RBI ने नहीं घटाए रेपो-रिवर्स रेपो रेट: लोन सस्ते होने की उम्मीदें टूटी

नई दिल्लीः आज क्रेडिट पॉलिसी में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बिना बदलाव के 6.25 फीसदी पर बरकरार रखा और रिवर्स रेपो रेट को 6 फीसदी पर रखा. वहीं सीआरआर में भी कोई बदलान न करते हुए इसे 4 फीसदी पर ही स्थिर रखा है. जनता ने आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी में सस्ते कर्ज की उम्मीदें लगा रखी थीं पर आरबीआई ने दरों में कोई बदलाव ना करके सस्ते कर्ज की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फेर दिया. आज बुधवार को लिए गए फैसले में मौद्रिक समीक्षा समिति (एमपीसी) के 5 सदस्यों ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने के पक्ष में मतदान किया, जबकि एक सदस्य इसके खिलाफ थे.

0706201702_HC_RBI_Reserve_Repo_Rate-300

देश के केंद्रीय बैंक ने लगातार चौथी मौद्रिक नीति समीक्षा (क्रेडिट पॉलिसी) में रेपो या रिवर्स रेपो रेट की ब्याज दरों को पहले जैसा रखा है. इससे पहले साल 2016 के अक्टूबर में आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कमी की थी, तब से यह 6.25 फीसदी पर ही बनी हुई है. वहीं अप्रैल में की गई अपनी पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई ने प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था, लेकिन रिवर्स रेपो रेट को बढ़ा कर 6 फीसदी किया था.

जानिए आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी की बडी बातें

  • आरबीआई ने एसएलआर 0.5 फीसदी घटाकर 20 फीसदी किया है और उर्जित पटेल के मुताबिक सिस्टम में लिक्विडी बढ़ाने के लिए एसएलआर घटाया गया है. एसएलआर की नई दरें 24 जून से लागू होंगी
  • हालांकि आरबीआई ने एमएसएफ (मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी) रेट दर बिना बदलाव के 6.5 फीसदी पर बरकरार रखी है.
  • रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिये आर्थिक वृद्धि (जीवीए ग्रोथ) अनुमान को 7.4 फीसदी से घटाकर 7.3 फीसदी किया.
  • रिजर्व बैंक ने 2017-18 की पहली छमाही के लिये महंगाई 2 से 3.5 फीसदी और दूसरी छमाही में 3.5 से 4.5 फीसदी के दायरे में रहने का अनुमान जताया है.
  • एमपीसी का रिटेल महंगाई 4 फीसदी रखने का लक्ष्य है.

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा कि सरकार और रिजर्व बैंक के मिलेजुले प्रयासों से आर्थिक विकास दर को गति देने में मदद मिलेगी. कृषि कर्ज माफी से राजकोषीय स्थिति पर दबाव बढ़ सकता है और राजकोषीय घाटे को लेकर पिछले 2 साल में जो काम किया गया यह उसे बेकार कर सकता है. जीएसटी लागू होने का असर महंगाई पर नहीं पड़ेगा, लेकिन किसान कर्ज माफी से वित्तीय घाटा बढ़ सकता है. मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की बैठक कल शुरू हुई थी और 21 जून को एमपीसी के मिनट्स जारी किए जाएंगे. एमपीसी की अगली बैठक के लिए 1-2 अगस्त की तारीख तय की गई है.

0706201703_HC_RBI_Reserve_Repo_Rate_DC-600

क्यों नहीं घटाई आरबीआई ने दरें आरबीआई के मुताबिक अप्रैल में महंगाई के आंकडें उम्मीद से ज्यादा रहे हैं. बढ़ती महंगाई और धीमी ग्रोथ से दरें घटाना मुमकिन नहीं था. वित्त वर्ष 2018 की पहली छमाही में महंगाई दर 2-3.5 फीसदी जबकि वित्त वर्ष 2018 की दूसरी छमाही में महंगाई दर 3.5-4.5 फीसदी रहने का अनुमान है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget