एक्सप्लोरर

RBI ने साफ कियाः बैंकों को गंदे और लिखे नोट लेने पड़ेंगे, इंकार नहीं कर सकते

नई दिल्लीः आपको कई बार ऐसे संदेश सोशल मीडिया के जरिए मिलते होंगे जिसमें कहा जाता है कि आप करेंसी नोटों के ऊपर कुछ ना लिखें. लिखे हुए नोट पूरी तरह से बेकार हो जाते हैं और ये बैंकों में स्वीकार नहीं किए जा सकते. हालांकि इस बारे में आपके लिए अच्छी खबर है कि बैंक गंदे या लिखे हुए नोट लेने से इनकार नहीं कर सकते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को साफ निर्देश दे दिया है कि उन्हें 'गंदे' नोट स्वीकार करने होंगे और इसे लेने से वो इंकार नहीं कर सकते हैं. आरबीआई ने कहा है कि बैंक गंदे या लिखे हुए नोट जमा करने से ग्राहकों को रोक नहीं सकते.

जानिए रिजर्व बैंक ने इस बारे में क्या कहा है?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आदेश में साफ कर दिया है कि गंदे या 'बेकार नोट' के सिलसिले में बैंकों को आरबीआई की 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत काम करना चाहिए. गंदे, लिखे हुए नोटों को 'बेकार नोट' माना जाना चाहिए और इसका मतलब चलन से बाहर हो चुके नोट नहीं है. यानी ऐसे नोट को 'गंदे नोट्स' के रूप में माना जाए और 'आरबीआई क्लीन नोट पॉलिसी' के मुताबिक निपटाने का एक आदेश सभी बैंकों को जारी कि‍या है. आरबीआई ने साफ कहा है कि जो भी बैंक खराब नोट बदलने में आनाकानी करेंगे, उनपर पेनाल्टी लगाई जाएगी.

रिजर्व बैंक के पास लगातार ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि बैंक 500 और 2000 रुपए के लिखे, फेड या गंदे नोट लेने से इंकार कर रहे हैं और बैंक कैशियर की इसके लिए आरबीआई के आदेश का हवाला देते रहे हैं जबकि आरबीआई ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया था.

RBI ने साफ कियाः बैंकों को गंदे और लिखे नोट लेने पड़ेंगे, इंकार नहीं कर सकते

क्यों लेना पड़ा आरबीआई को ये आदेश ? दरअसल इस तरह की शि‍कायतें आ रही थीं कि कई बैंक ब्रांच ऐसे नोट लेने से मना कर रहे हैं, जिनमें कुछ लिखा हुआ है या जिन पर रंग लग गया है या इस तरह के नोट नहीं स्वीकार कर रही हैं जो जिन नोटों का रंग छूट गया है. ऐसी दिक्कत खासतौर पर 500 व 2000 के नए नोटों के साथ देखी जा रही है. अब आरबीआई ने साफ कर दिया है कि नोट लेने से मना करने पर बैंकों पर कार्रवाई होगी. इस बारे में देश के कई इलाकों से खबरें आने के बाद आरबीआई ने ये कदम उठाया है.

इस पर सफाई देते हुए आरबीआई ने कहा कि लिखे या गंदे नोट जमा न करने संबंधी बैंकों को कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं. बैंकों से कहा गया था कि उनका स्टाफ नोटों पर कुछ न लिखे क्योंकि नोट पर लिखने संबंधी सबसे ज्यादा शिकायतें बैंकिंग स्टाफ की आई थीं. साथ ही ये भी निर्देश दिए गए हैं कि खराब नोटों को दोबारा जारी न किया जाए.

हालांकि RBI ने ये भी साफ कि‍या है कि चूंकि बैंक कर्मचारी खुद ही नोटों पर लि‍खते थे जोकि रि‍जर्व बैंक की क्‍लीन नोट पॉलि‍सी के खि‍लाफ है, इसके खिलाफ नोट पर कुछ भी न लि‍खने का नि‍र्देश बैंक कर्मचारि‍यों के लि‍ए जारी किया गया था. पिछले काफी समय से सोशल मीडि‍या पर अफवाहें फैली हुई हैं कि इस तरह के नोट अब नहीं चलेंगे जिसके मद्देनजर रि‍जर्व बैंक ने यह आदेश जारी कि‍या. भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि कोई भी बैंक लिखे हुए नोटों को लेने से इनकार नहीं कर सकते हैं.

RBI ने साफ कियाः बैंकों को गंदे और लिखे नोट लेने पड़ेंगे, इंकार नहीं कर सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget