एक्सप्लोरर

RBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा को 'BoB वर्ल्ड' ऐप के जरिए नए कस्टमर जोड़ने से रोका, जानें मौजूदा ग्राहकों का क्या

RBI Action On Bank Of Baroda: जुलाई 2023 में कहा गया था कि बॉब वर्ल्ड ग्राहक खातों के साथ छेड़छाड़ में शामिल था जिसका बैंक ऑफ बड़ौदा ने पुरजोर खंडन किया था पर अब बैंक पर आरबीआई का एक्शन हो गया है.

RBI Decision: भारतीय रिजर्व बैंक-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) को अपने मोबाइल ऐप 'BoB World' पर नए ग्राहक जोड़ने से रोक लगा दी है. आरबीआई ने कहा कि यह कार्रवाई ग्राहकों को एप्लिकेशन पर शामिल करने के तरीके में देखी गई कुछ चिंताओं के बाद की गई. आरबीआई का ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

क्या है आरबीआई के आदेश में

आरबीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा को 'बॉब वर्ल्ड' मोबाइल ऐप पर और ग्राहकों को जोड़ने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है. आरबीआई ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत ये कदम उठाया है. बयान में कहा गया, 'बॉब वर्ल्ड' ऐप पर बैंक के ग्राहकों को जोड़ने की कोई भी प्रक्रिया बैंक के पाई गई कमियों को दूर करने के बाद ही होगी. इसके लिए संबंधित प्रक्रियाओं को मजबूत करने और आरबीआई की संतुष्टि के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा को कदम उठाने होंगे.

बैंक ऑफ बड़ौदा के मौजूदा ग्राहकों का क्या

आरबीआई ने कहा कि बैंक को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मौजूदा 'बॉब वर्ल्ड' ग्राहकों को इस सस्पेंशन के चलते किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए.

जुलाई 2023 में बैंक ऑफ बड़ौदा पर लगे थे आरोप

इससे पहले, जुलाई 2023 में मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बॉब वर्ल्ड ग्राहक खातों के साथ छेड़छाड़ में शामिल था. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि इस सरकारी लैंडर ने मोबाइल एप्लिकेशन रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाने के लिए अलग-अलग लोगों के कॉन्टेक्ट डिटेल्स लिंक किए. हालांकि इस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि ऐप रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए अनऑथराइज्ड या नॉन-कस्टमर मोबाइल नंबर जोड़ने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ये भी कहा कि किसी भी कस्टमर के एक मोबाइल नंबर को बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन, BoB वर्ल्ड के साथ कई बैंक अकाउंट्स से नहीं जोड़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें

चीन की स्मार्टफोन मेकर Vivo के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z
Buy Now-Pay Later: शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z
Xप्लेन: किचन में कभी नहीं रुकेगी गैस! कैसे 63,810 टन LPG प्लान बदलेगा आपकी रसोई?
किचन में कभी नहीं रुकेगी गैस! कैसे 63,810 टन LPG प्लान बदलेगा आपकी रसोई?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget