एक्सप्लोरर

RBI ने देश के सभी बैंकों के ATM पर कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा देने का एलान किया, जानें इसके फायदे

RBI Cardless Cash Withdrawal Announcements: भारतीय रिजर्व बैंक ने आज एलान किया है कि वो देश के सभी बैंकों के एटीएम में कार्डलैस कैश विड्रॉल का प्रस्ताव रख रहा है और इसे जल्द लागू किया जाएगा.

RBI Credit Policy Announcements: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा के फैसलों को जारी किया. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस बात की भी घोषणा की है कि केंद्रीय बैंक ने देश के सभी बैंकों के एटीएम में कार्डलैस कैश विड्रॉल फैसिलिटी का प्रस्ताव रखा है. इसके पीछे डेबिट-एटीएम कार्ड के इस्तेमाल को कम करने और डिजिटल इकोनॉमी को आगे बढ़ाने का विचार प्रमुख है. 

शक्तिकांत दास ने तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक के दौरान लिए गए फैसलों के बाद कहा कि ये कार्डलैस कैश विड्रॉल की सुविधा यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या यूपीआई के जरिए दी जाएगी. फिलहाल देश में कुछ सीमित संख्या में ही एटीएम और बैंक कार्डलैस कैश विड्रॉल की सुविधा दे रहे हैं, वो भी हरेक बैंक पर अलग-अलग निर्भर करता है. 

शक्तिकांत दास ने घोषणा के दौरान कहा कि "मौजूदा समय में कार्डलैस कैश विड्रॉल की सुविधा केवल कुछ बैंकों तक ही सीमित है. आरबीआई प्रस्ताव रखता है कि इसे देश के सभी बैंकों और एटीएम में उपलब्ध कराया जाए और इसके लिए यूपीआई मोड का इस्तेमाल किया जाए."

कार्डलैस कैश विड्रॉल जैसा कि नाम से ही समझ सकते हैं कि बिना एटीएम या डेबिट कार्ड के यूज के एटीएम से कैश निकालने की सुविधा देता है. ये फीचर मुख्य रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान लाया गया था जब कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए टचलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की कवायद चल रही थी. 

यूपीआई के जरिए पैसा निकालना ना केवल कार्डलैस कैश विड्रॉल को स्टैंडर्ड रूप देगा, वहीं ये कार्ड की क्लोनिंग और मिलते-जुलते स्कैम को कम करने का भी काम करेगा. आरबीआई गवर्नर ने भी इस बात की और ध्यान दिलाते हुए कहा कि ट्रांजेक्शन्स को आसान बनाने के साथ ये कार्ड की क्लोनिंग, स्किमिंग जैसे फ्रॉड को रोकने का भी काम करेगा. इसके जरिए साफ है कि यूपीआई का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करने के साथ ये कोशिश है कि कार्डलैस इकोनमी की ओर बढ़ा जाए, हालांकि इसके लिए अभी समय लगेगा. इस संदर्भ में आरबीआई एनपीसीआई, एटीएम नेटवर्क्स और बैंकों को जल्दी ही अलग से दिशा-निर्देश देगा. 

फिलहाल के कैशलेस विड्रॉल कैसे काम करते हैं?
कार्डलैस कैश विड्रॉल ट्रांजेक्शन्स के जरिए वो सभी लोग अपने बैंक अकाउंट से पैसे को ट्रांसफर कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें केवल वैध घरेलू मोबाइल फोन नंबर की जरूरत होती है. 

इसके तहत बेनेफिशयरी किसी भी बैंक के एटीएम से डेबिट या एटीएम कार्ड को यूज किए बिना कैश या फंड निकाल सकता है. आपको इसके लिए केवल Payee के मोबाइल नंबर पर इस सर्विस के जरिए पेमेंट ट्रांसफर करने की जरूरत है. Payee इस सर्विस के जरिए बिना डेबिट या एटीएम कार्ड को यूज किए बिना कार्डलैस कैश विड्रॉल कर सकता है. 

इस ट्रांजेक्शन अमाउंट को हासिल करने के लिए Payee को सिर्फ अपना मोबाइल फोन नंबर डालना होगा, इसके अलावा 4 नंबर और 6 नंबर वाला वैरिफिकेशन कोड डालना होगा, वहीं टोटल अमाउंट डालकर Payee ये अमाउंट कैश में हासिल कर सकता है. 

कार्डलैस कैश विड्रॉल के जरिए 100 रुपये की छोटी राशि से लेकर 10,000 रुपये प्रति दिन और 25,000 रुपये प्रति महीने के हिसाब से आप कैश ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. (हालांकि ये रेगुलेटरी गाइडलाइंस के हिसाब से निर्धारित होंगी और अलग-अलग हो सकती हैं)

कार्डलैस कैश विड्रॉल के फायदे क्या हैं

  • आप भारत के किसी कोने से किसी भी जगह पैसा भेज और रिसीव कर सकते हैं.
  • इसके जरिए आप दिन के 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन और छुट्टियों के दिन भी पैसा भेज सकते हैं.
  • बेनेफिशयरी को इसके लिए बैंक अकाउंट होने की बाध्यता खत्म हो जाती है.
  • बैंकों का विशाल नेटवर्क और एटीएम इस कार्डलैस कैश विड्रॉल के लिए उपलब्ध हो सकता है. 

ये भी पढ़ें

जानें आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा के फैसलों की 7 बड़ी बातें, आपके लिए आसान भाषा में है डिटेल्स

RBI Monetary Policy: ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, रेपो रेट 4% पर रहेगा बरकरार, RBI ने कहा- इकॉनोमी को अभी सपोर्ट की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget