एक्सप्लोरर

जानें आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा के फैसलों की 7 बड़ी बातें, आपके लिए आसान भाषा में है डिटेल्स

RBI Monetary Policy: आरबीआई की एमपीसी की बैठक 6 अप्रैल से शुरू हुई थी और इसके आज आए फैसलों में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के तहत वित्त वर्ष 2022-23 की पहली मौद्रिक नीति का एलान किया जिसमें जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को कम करने के साथ महंगाई के अनुमान को बढ़ा दिया है. वहीं नीतिगत दरों में कोई बदलाव ना करते हुए रेपो रेट को 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसदी पर बरकरार रखा है. यहां आप इससे जुड़े 7 अहम बातों को क्रमवार समझ सकते हैं.

1. हालांकि, आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष (2022-23) के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि के अनुमान को घटा दिया है जबकि मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ा दिया है. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि मुद्रास्फीति को काबू में रखने के साथ आर्थिक वृद्धि को बरकरार रखने के लिए केंद्रीय बैंक अपने नरम रुख में थोड़ा बदलाव करेगा. गवर्नर दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक किसी नियम से बंधा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था के ‘संरक्षण’ के लिए रिजर्व बैंक सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करेगा

2. रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 22 मई, 2020 को रेपो रेट में बदलाव किया था. इस बार भी नीतिगत दरों के पहले के स्तर पर बरकरार रहने का मतलब है कि बैंक कर्ज की मासिक किस्त में कोई बदलाव नहीं होगा

3. एमपीसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है. फरवरी की मौद्रिक समीक्षा बैठक में एमपीसी ने आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था. 

4. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति के 5.7 प्रतिशत के स्तर पर रहने की संभावना जतायी है. पहले इसके 4.5 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया गया था।

5. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था नई एवं बहुत बड़ी चुनौतियों से जूझ रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार मौजूद है और रिजर्व बैंक इसे सभी चुनौतियों से बचाकर रखने के लिए काम करेगा. 

6. हालांकि शक्तिकांत दास ने कहा कि ओमीक्रोन लहर कमजोर पड़ने से होने वाले अनुमानित लाभों को बढ़े हुए भू-राजनीतिक तनावों ने निष्प्रभावी कर दिया है. 

7. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रिजर्व बैंक ग्राहक सेवाओं की समीक्षा करेगा. उन्होंने यूपीआई का इस्तेमाल कर एटीएम से बिना कार्ड (कार्डलेस) के निकासी की सुविधा का विस्तार सभी बैंकों के करने की भी घोषणा की. 

ये भी पढ़ें

Ruchi Soya Price: रुचि सोया के एफपीओ के शेयर शानदार प्रीमियम के साथ लिस्ट, 855 रुपये पर आया शेयर

RBI Monetary Policy: रूस यूक्रेन युद्ध से चलते आर्थिक विकास को हो सकता है नुकसान, 2022-23 में 7.2% GDP का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget