एक्सप्लोरर

आरबीआई ने 5 बैंकों पर लगाई रोक, जमा पैसा नहीं निकाल पाएंगे कस्टमर, जानें आपका बैंक तो नहीं इनमें शामिल

RBI Bank: आरबीआई ने बिगड़ती वित्तीय स्थिति के चलते देश के 5 सहकारी बैंकों पर बैन लगा दिया है. जानिए इन बैंकों के ग्राहकों को कितनी परेशानी होने वाली है.

RBI Ban 5 Co-operative Banks: अगर आपका खाता किसी बैंक में चल रहा है, और आपकी मेहनत की कमाई उस खाते (Bank Account) में पड़ी है, तो ये खबर आपको जरूर पढ़ लेनी चाहिए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से देश के कुछ सहकारी बैंकों पर एक्शन लिया गया है. हाल ही में RBI ने देश के 5 सहकारी बैंकों (Co-operative Banks) पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही खाते से पैसे की निकासी को पूरी तरह से रोक दिया है. जानिए RBI ने इस संबंध क्या कहा है. 

बैंकों पर 6 महीने तक जारी रहेगा बैन

आरबीआई की तरफ से बिगड़ती वित्‍तीय स्थिति को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया है. बैंकों पर यह प्रतिबंध 6 महीनों तक जारी रखने की बात कहीं है. बैंक के ग्राहक खाते में जमा अपना ही पैसा नहीं निकाल पाएंगे. वहीं ये बैंक आरबीआई (RBI) की अनुमति के बिना न तो किसी को नया कर्ज दे सकेंगे और न ही लोन ले सकेंगे. इसके अलावा अपनी किसी संपत्ति का ट्रांसफर भी नहीं कर सकेंगे. आरबीआई ने कुल 5 में से 3 बैंकों पर आंशिक जमा निकासी प्रतिबंध और अन्य दो पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है.

इन बैंकों पर लगा प्रतिबंध

भारतीय रिजर्व बैंक ने जिन 5 सहकारी बैंकों पर प्रतिबंध लगाया है, उसमें एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक, लखनऊ (HCBL Co-operative Bank) , आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित, औरंगाबाद (Adarsh Mahila Nagari Sahakari Bank Maryadit), शिमशा सहकारी बैंक नियमिथा मद्दुर-कर्नाटक (Shimsha Sahakara Bank Niyamitha), उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक, उरावकोंडा-आंध्र प्रदेश (Uravakonda Co-operative Town Bank Ltd) और शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक, अकलुज-महाराष्ट्र (Shankarrao Mohite Patil Sahakari Bank) शामिल है. 

बैंको में नकदी निकासी बैन

एचसीबीएल सहकारी बैंक लखनऊ, आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित, औरंगाबाद, और शिमशा सहकारी बैंक नियमिथा मद्दुर के ग्राहक वर्तमान लिक्विडिटी की कमी के कारण अपने ही खाते से पैसा नहीं निकाल सकेंगे. यह बैन लगभग 6 महीने तक जारी रहेगा. 

सिर्फ 5,000 रुपये ही निकाल पाएंगे 

उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक, उरावकोंडा, और शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक, अकलुज के ग्राहक अब बैंक में अपने जमा पैसे से सिर्फ 5,000 रुपये तक ही निकाल सकते हैं. मतलब है कि ग्राहक के अकाउंट में चाहे कितनी ही राशि जमा है, वह केवल 5,000 रुपये ही अपने अकाउंट से निकाल पाएंगे. 

कार्रवाई की ये बड़ी वजह 

आरबीआई की ओर से समय-समय पर बैंकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होती रहती है. बैंकों पर नियमों का उल्लंघन करने और दूसरी कारणों से कार्रवाई की जाती है. हाल ही में कुछ नेशनलाइज्ड बैंकों पर जुर्माना ठोका गया है. इनके कामकाज में कई तरह की खामियां देखी गई हैं. इसलिए RBI बैंक ने उन पर भारी जुर्माना लगाया है.

ये भी पढ़ें- Customer Service: गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकालना पड़ सकता है भारी, स्कैमर बना सकते हैं शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget