एक्सप्लोरर

Ration Card Update: दिवाली से पहले राशन कार्ड होल्डर्स को मिली बड़ी खुशखबरी! केवल इतने रुपये में मिलेगी ग्रॉसरी का सामान

Ration Card: वहीं महाराष्ट्र सरकार ने देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए एक बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने राज्य के राशन कार्ड होल्डर्स को केवल 100 रुपये में ग्रॉसरी का सामान देने का फैसला किया है.  

Ration Card News: देश के हर वर्ग के लिए सरकार अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती रहती है. उन्हीं में से एक योजना का नाम है राशन कार्ड योजना (Ration Card). इस योजना के जरिए सरकार देशभर के करोड़ों लोगों को सस्ते या मुफ्त में राशन लोग  की सुविधा देती है. भारत में फेस्टिव सीजन (Festive Season) शुरू हो गया है. बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ रखी हैं. ऐसे में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार फ्री राशन योजना को दिसंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया हैं. ऐसे में इस योजना का सीधा लाभ 80 करोड़ लोगों को मिलेगा. इसके बाद सरकार ने दिवाली को देखते हुए एक और ऐलान किया है.

20 रुपये में मिलेगी चीनी
प्रशासन की ओर से चीनी की कीमतों को कम करने का ऐलान किया गया है. अब आप राशन की दुकान से सिर्फ 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी ले सकते हैं. इसका फायदा अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा. राशन की दुकानों से आप गेहूं, चावल, दाल और चीनी समेत कई सामान ले सकते हैं.

महाराष्ट्र में केवल 100 रुपये में मिल रहा ग्रोसरी का सामान
वहीं महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए एक बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने राज्य के राशन कार्ड होल्डर्स को केवल 100 रुपये में ग्रॉसरी का सामान देने का फैसला किया है.  इस राशन के सामान से मिठाई और नाश्ता तैयार करने में लोगों को मदद मिलेगी. 100 रुपये में लोगों को सूजी, खाने का तेल, मूंगफली और पीली दाल मिलेगी. इसका फायदा राज्य के 1.70 करोड़ लोगों को मिलेगा. इस सामान को राशन कार्ड होल्डर्स राज्य सरकार द्वारा संचालित दुकानों से ले सकते हैं.

केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन की मियाद बढ़ाई
आपको बता दें कि देश के गरीब वर्ग को कोरोना काल में मदद देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना यानी (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana) यानी पीएमजीकेवाई (PMGKAY) योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के जरिए सरकार पिछले दो सालों से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दे रही है. इस योजना को सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शुरू किया हैं. 30 सितंबर 2022 को योजना खत्म होने वाली थी जिसे दिसंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Express: दिवाली के बाद पटरी पर दौड़ेगी 5वीं वंदे भारत ट्रेन! इस रूट पर चलेगी ट्रेन, यहां चेक करें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
नौकरी गई तो नहीं होगी पैसों की टेंशन, 3-6-9 रूल से तैयार करें अपना इमरजेंसी फंड
नौकरी गई तो नहीं होगी पैसों की टेंशन, 3-6-9 रूल से तैयार करें अपना इमरजेंसी फंड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget