एक्सप्लोरर

Star Health IPO: 10 दिसंबर को लिस्ट होगी राकेश झुनझुनवाला की निवेश वाली स्टार हेल्थ का आईपीओ, निवेशकों को कर सकती है निराश!

Star Health IPO: Star Health and Allied Insurance Company के आईपीओ की स्टॉक एक्सचेंज पर शुक्रवार को लिस्टिंग होगी. आईपीओ पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हुआ था.

Star Health IPO: शेयर बाजार के Big Bull राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निवेश वाली स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस कंपनी (Star Health and Allied Insurance Company) का शेयर शुक्रवार 10 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगा.  माना जा रहा है कि स्टार हेल्थ का आईपीओ अपने इश्यू प्राइस से नीचे लिस्ट हो सकता है. इश्यू को पूरा सब्सक्रिप्शन न मिलना और अधिक वैल्यूएशन ने इस आईपीओ को लेकर निवेशकों का मूड बिगाड़ दिया है, जिसका असर शेयर की लिस्टिंग पर दिख सकता है. 


केवल 79 फीसदी ही आईपीओ सब्सक्राइब

दरअसल राकेश झुनझुनवाला के नाम का टैग भी Star Health and Allied Insurance Company के आईपीओ का बेड़ा पार नहीं लगा पाया. 7249 करोड़ रुपये का आईपीओ केवल 79 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका. 4.49 करोड़ इक्विटी शेयर्स जारी कर कंपनी 7249 करोड़ रुपये आईपीओ के जरिये जुटाना चाह रही थी लेकिन केवल 3.56 करोड़ शेयर्रों के लिये आवेदन मिला. आईपीओ का 75 फीसदी हिस्सा Qualified institutional buyers (QIBs)के लिये तय रिजर्व था और ये कोटा केवल  1.03 गुणा ही सब्सक्राइब हुआ. जबकि रिटेल निवेशकों के रिजर्व हिस्सा भी 1.1 गुणा सब्सक्राइब हुआ. जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों और कंपनी के एम्पलॉय के लिये रिजर्व कोटा केवल 19 और 10 फीसदी ही सब्सक्राइब हुआ. कुल आईपीओ रकम में से 839 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिये आवेदन नहीं मिला है.  

ये भी पढ़े: Metro Brands IPO: 10 दिसंबर को खुलेगा राकेश झुनझुनवाला निवेशित मेट्रो ब्रांड्स का आईपीओ, जानें पूरी डिटेल्स

आईपीओ की डिटेल्स

स्टार हेल्थ एंड अलाइंड इंश्योरेंस का आईपीओ 30 नवंबर को खुला और 2 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध था. स्टार हेल्थ के आईपीओ का प्राइस बैंड 870 से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. 2021 का ये तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ है. इससे पहले पेटीएम 18,300 करोड़ रुपये और जोमैटो 9375 करोड़ रुपये का इश्यू लेकर आई थी. 

यह भी पढ़ेंVodafone Idea Share Update: जानें क्यों वोडाफोन आइडिया के शेयर ने लगाई 15 फीसदी की उछाल

राकेश झुनझुनवाला कनेक्शन

Big Bull Rakesh Jhunjhunwala के पास Star Health and Allied Insurance Company के 8.23 करोड़ शेयर और 14.98 फीसदी हिस्सेदारी है. उन्होंने मार्च 2019 से लेकर नवंबर 2021 के बीच नौ ट्रांजैक्शन में 155.28 रुपये प्रति शेयर के भाव पर स्टार हेल्थ में हिस्सेदारी खरीदी. पिछले एक साल में उन्होंने 256.44 रुपये प्रति शेयर पर 93,24,087 शेयर खरीदें है. केवल 32 महीनों में ही राकेश झुनझुनवाला का स्टार हेल्थ में निवेश 6 गुणा तक बढ़ चुका है. इतना ही नहीं राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास भी Star Health के 1.78 करोड़ शेयर हैं जो कि 3.23 फीसदी बनता है. मतलब बिग बुल और उऩकी पत्नी की कुल 17.26 फीसदी हिस्सेदारी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget