एक्सप्लोरर

New Listing: शेयर बाजार में आज होगी Rainbow Children's Medicare की लिस्टिंग, जानिए क्या है जीएमपी

New Listing: मंगलवार यानि 10 मई को Rainbow Children's Medicare शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगी. इसका आईपीओ (IPO) सब्सक्रिप्शन के मामले में हिट रहा है. यह 12.43 गुना सब्सक्राइब हुआ है.

New Listing: हैदराबाद की मल्टी-स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक हॉस्पिटल चेन रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर (Rainbow Children’s Medicare) की 10 मई को शेयर बाजार में लिस्टिंग होनी है. कंपनी का आईपीओ (IPO) सब्सक्रिप्शन के मामले में हिट रहा है. यह 12.43 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसके जरिए कंपनी ने 1,581 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है. पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) की ओर से सबसे ज्यादा 38.90 गुना सब्सक्रिप्शन आईपीओ को मिले.

इसके अलावा इस पब्लिक इश्यू को खुदरा निवेशकों (RII) की श्रेणी में 1.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. साथ ह गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 3.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. कंपनी की तरफ से आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 516-542 रुपये रखा गया था. रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर का आईपीओ 27 अप्रैल को खुलकर 29 अप्रैल को बंद हुआ था.

क्या है जीएमपी?

रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर का शेयर लिस्टिंग से एक दिन पहले सोमवार को ग्रे मार्केट में 15 रुपये के आस पास पर ट्रेंड कर रहा है. एक दिन पहले की तुलना में इसमें 5 रुपये की गिरावट देखी गई है. रविवार को इसका जीएमपी 20 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था. जिस दिन यह आईपीओ बंद हुआ था उस दिन इसका जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 33 रुपये पर ट्रेंड करता देखा गया.

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्रे मार्केट प्रीमियम का मतलब आईपीओ से अपेक्षित लिस्टिंग लाभ है. रेनबो चिल्ड्रेन मेडिकेयर का जीएमपी आज 15 रुपये है. इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में रेनबो चिल्ड्रेन मेडिकेयर की लिस्टिंग 557 रुपये (542 + 15) के आसपास होने की उम्मीद है. यानि अपने प्राइस बैंड 516-542 रुपये से करीब 3 फीसदी ज्यादा है.

10 फीसदी तक लिस्टिंग गेन के आसार

अनलिस्टेडएरिना डॉट कॉम के संस्थापक अभय दोषी का मानना है कि इस शेयर पर 5-10 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिल सकता है. लिस्टिंग के पहले अगर बाजार के सेंटीमेंट में सुधार होता है और यह सकारात्मक रहता है तो इसमें और बढ़त देखने को मिल सकती है. उन्होंने कहा कि इसके आईपीओ को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. रिटेल निवेसकों को शेयर अलॉटमेंट की संभावना सबसे ज्यादा है क्योंकि इस सेक्शन में 1.38 गुना ही सब्सक्रिप्शन इश्यू को मिला है.

ये भी पढ़ें

Gold-Silver Price: सोना-चांदी हो गया सस्ता, खरीदारी से पहले फटाफट चेक कर लें रेट्स

ATF Price: महंगे हवाई ईंधन से एविएशन इंडस्ट्री को झटका, एक साल में 89 फीसदी महंगा हुआ एटीएफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget