एक्सप्लोरर

स्विट्जरलैंड से कम नहीं है भारत की ट्रेन! इस वीडियो को देखकर हो जाएगा यकीन

Indian Railway: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. यह ट्रेन वीडियो स्विट्जरलैंड नहीं बल्कि भारत के एक शहर का है.

Snowfall in Kashmir: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन बर्फ के बीच से गुजर रही है. देखने में यह नजारा स्विट्जरलैंड जैसे देश का लग रहा है. मगर यह वीडियो विदेश नहीं बल्कि भारत का है. इस वीडियो को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया है. यह वीडियो कश्मीर के बारामूला-बनिहाल सेक्शन (Baramulla-Banihal Section) का है. कश्मीर को धरती का जन्नत कहा जाता है और यहां हर साल लाखों सैलानी घूमने को आते हैं. सर्दियों में कश्मीर (Kashmir) बर्फ की चादर से ढक जाता है और यह अद्भुत व बेहद मनमोहक लगता है.

रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो-

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कश्मीर की वादियों में स्नोफॉल! शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है एक ट्रेन बर्फ के बीच गुजर रही है. यह नजारा बेहद मनमोहक है. इसमें भारतीय रेलवे (Indian Railway) के बढ़ते नेटवर्क को साफ देखा जा सकता है. अगर आप भी इस शानदार मौसम में कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बारामूला-बनिहाल खंड के बीच इस ट्रेन जर्नी का लुत्फ उठा सकते हैं.

लोगों ने जमकर की तारीफ

रेलवे मंत्री द्वारा शेयर किया गया कश्मीर का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों ने रेलवे की तारीफ करते हुए लिखा कि इतनी विपरीत परिस्थियों में भी रेलवे लोगों को सुरक्षा और बेहतर सर्विस देने में सफल रहा है. इसके साथ ही लोग कश्मीर की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

वित्त मंत्री ने तीन रेलवे कॉरिडोर बनाने का किया ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में 3 आर्थिक रेलवे कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है. अपने बजट भाषण में उन्होंने जानकारी दी है कि रेलवे कॉरिडोर प्रोग्राम की शुरुआत पीएम गति शक्ति योजना के तहत की जाएगी. इस योजना के जरिए सरकार का लक्ष्य है कि लॉजिस्टिक्स को पहुंचाने में कम वक्त लगे, जिससे रेलवे की आमदनी में बढ़ोतरी हो सके.

ये भी पढ़ें-

Namo Bharat Rapid Rail: दुहाई से मेरठ के बीच लगेगा केवल 10 मिनट का वक्त, नमो भारत ट्रेन से सफर होगा आसान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
Meta ने बच्चों-युवाओं को पहुंचाया नुकसान, कोर्ट ने ठोका $567 मिलियन का जुर्माना
Meta ने बच्चों-युवाओं को पहुंचाया नुकसान, कोर्ट ने ठोका $567 मिलियन का जुर्माना
EMI नहीं चुकाई तो तुरंत नहीं बंद होगा फोन, RBI के मोबाइल लॉकिंग नियम समझिए
EMI नहीं चुकाई तो तुरंत नहीं बंद होगा फोन, RBI के मोबाइल लॉकिंग नियम समझिए
Amazon-Flipkart की फ्रिडम सेल शुरू, जानिए किन-किन सामानों पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?
Amazon-Flipkart की फ्रिडम सेल शुरू, जानिए किन-किन सामानों पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget