एक्सप्लोरर

शेयर मार्केट में हाहाकार! लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप के बीच बढ़ रहा अंतर, रामदेव अग्रवाल ने जताई चिंता

Share Market: रामदेव अग्रवाल ने लार्ज, मिड और स्मॉल कैप के बीच बढ़ते अंतर की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसे कम करने के लिए या तो ब्लू चिप स्टॉक को आगे बढ़ना होगा, व्यापक बाजार में और सुधार करना होगा.

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में मंदी जारी है. चारों ओर से बिकवाली का दबाव भी बढ़ता जा रहा है. NSE का निफ्टी भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 16 परसेंट नीचे जा चुका है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन और शेयर मार्केट के मझे हुए खिलाड़ी रामदेव अग्रवाल ने बाजार में आई इस भारी गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा कि और गिरावट आने से मार्केट तेजी से नीचे चला जाएगा. 

बाजार के सामने यह भी है बड़ी चुनौती

CNBC-TV18 को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ''हर करेक्शन की एक नई कहानी है और यही मार्केट की खूबसूरती है. अभी हम करेक्शन कर रहे हैं क्योंकि अर्निंग प्रोफाइल धीमी हो गई है, लेकिन यह टूटा नहीं है. मार्केट रेगुलेटर ने हर पहलु पर सख्ती दिखाई है. चुनाव भी हुआ, सरकारी खर्च और अन्य कामों में देरी भी हुई, लेकिन यह दौर बीत गया.'' इस दौरान उन्होंने निफ्टी पीई रेशो के 20 के नीचे आने का भी जिक्र किया, जो इसके 10 साल के औसत से भी नीचे है. इसी के साथ उन्होंने बाजार की एक और चुनौती को लेकर आगाह किया वह है लार्ज, मिड और स्मॉल कैप में अंतर. 

लार्ज-मिड और स्मॉल कैप के बीच अंसतुलन

पिछले पांच सालों में निफ्टी में करीब 95-96 परसेंट की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि मिड-कैप शेयरों में 177-180 परसेंट तक का जबरदस्त उछाल देखने को मिला था. रामदेव अग्रवाल ने आगे कहा, ''अभी इनके बीच का अंतर काफी ज्यादा है. लगभग 100-110 परसेंट के बीच का अंतर समझ में आता है. यह अंतर इनके बीच अंसतुलन की ओर इशारा करता है. इस अंतर को कम करने के लिए लार्ज और मिड कैप में निवेश को आगे बढ़ाना होगा. इसी के साथ मिड और स्मॉल कैप के बीच का अंतर भी बहुत बड़ा लगता है.''

आज शेयर मार्केट का हाल

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान के साथ ओपन हुआ. निवेशक यह सोचकर खुश थे कि सेंसेक्स में सुधार आ रहा है, लेकिन इसके आधे घंटे बाद ही बाजार में फिर से गिरावट देखने को मिली. सोमवार को मार्केट ओपन होते ही सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखी गई, जबकि निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा उछल गया, लेकिन आधे घंटे बाद ही दोनों गिर पड़े. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

माधबी पुरी बुच मामले में SEBI, BSE ने किया बॉम्बे हाईकोर्ट का रूख, 4 मार्च को इनकी अपील पर होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Price Hike LIVE: पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़े दामों पर बवाल, महंगाई पर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा
LIVE: पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़े दामों पर बवाल, महंगाई पर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा
Explained: पेट्रोल-डीजल से लेकर EMI तक! आपकी जेब पर कैसे पड़ रही है डबल मार? एक्सपर्ट से समझिए पूरा गणित
पेट्रोल-डीजल से लेकर EMI तक! आपकी जेब पर कैसे पड़ रही है डबल मार? एक्सपर्ट से समझिए पूरा गणित
PM मोदी के UAE दौरे से LPG की टेंशन खत्म! आएगा भारी निवेश, इन सेक्टर्स की चमकेगी किस्मत
PM मोदी के UAE दौरे से LPG की टेंशन खत्म! आएगा भारी निवेश, इन सेक्टर्स की चमकेगी किस्मत
Gig Workers Strike: Zomato-Swiggy डिलीवरी ठप! महंगे पेट्रोल के खिलाफ गिग वर्कर्स की हड़ताल का ऐलान, रखी ये मांग
Zomato-Swiggy डिलीवरी ठप! महंगे पेट्रोल के खिलाफ गिग वर्कर्स की हड़ताल का ऐलान, रखी ये मांग

वीडियोज

Saif Ali Khan ने लगाई जान, फिर भी फीकी रह गई फिल्म
Pati Patni Aur Woh Do Review: Comedy, Confusion और Entertainment का मजेदार Package
DR. Aarambhi: 🤨Vishwas-Avantika की नई चाल, Dr. Aarambhi को हराने की कोशिश! #sbs
Bollywood news: खतरनाक जंगल और 'असली बेवकूफ'! 'Welcome To The Jungle' में अक्षय कुमार ने अपनाया ये नया हथकंडा (15-05-26)
Ranbir Kapoor ने Ramayana में श्री राम का किरदार निभाने से पहले खरीदी Ayodhya में Property

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
साल 1991 का वो ‘RBI सीक्रेट’, जब देश का 40,000 किलो सोना भेज दिया गया भारत से बाहर
साल 1991 का वो ‘RBI सीक्रेट’, जब देश का 40,000 किलो सोना भेज दिया गया भारत से बाहर
5 मिनट 1 सेकंड का 'धूम' का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
5 मिनट 1 सेकंड का 'धूम' का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
Fact Check: एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
NEET Paper Leak: फिजिक्स में 9, बायोलॉजी में 20 नंबर…जिसने खरीदा NEET का पेपर, उसकी मार्क्सशीट चौंकाने वाली, ये बन जाता डॉक्टर
फिजिक्स में 9, बायोलॉजी में 20 नंबर…जिसने खरीदा NEET का पेपर, उसकी मार्क्सशीट चौंकाने वाली, ये बन जाता डॉक्टर
शिक्षकों के इंतजार को मिली बड़ी राहत, यूपी के स्कूलों में 23,213 पदों पर होगी भर्ती
शिक्षकों के इंतजार को मिली बड़ी राहत, यूपी के स्कूलों में 23,213 पदों पर होगी भर्ती
Meta के Smart Glasses ने बदल दिया गेम, हवा में इशारा करने से टाइप हो जाएंगे मैसेज
Meta के Smart Glasses ने बदल दिया गेम, हवा में इशारा करने से टाइप हो जाएंगे मैसेज
Embed widget