एक्सप्लोरर

Twitter ब्‍लू टिक भारत में पड़ेगा कितना महंगा? जानें एलन मस्‍क का पूरा मैथमेटिक्स 

Purchasing Power Parity को एडजस्‍ट करने के बाद किसी देश की स्‍थानीय मुद्रा की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय डॉलर के विनिमय दर के बराबर नहीं रह जाती है.

Twitter Blue Tick: एलन मस्‍क (Elon Musk) ने 1 नवंबर को यह ट्वीट कर सबको चौंका दिया था कि ट्विटर के ब्‍लू टिक (Twitter Blue Tick) के लिए 8 डॉलर प्रति महीने देने होंगे. सबने इसका कैलकुलेशन भी शुरू कर दिया. थोड़ी देर बाद उनका दूसरा ट्वीट आया कि देश विशेष के परचेजिंग पावर पैरिटी (Purchasing Power Parity) के अनुसार इस 8 डॉलर को समायोजित किया जाएगा. आखिर ये परचेजिंग पावर पैरिटी है क्‍या और भारत में इसके हिसाब से ब्‍लू टिक के लिए ट्विटर को कितने पैसे देने होंगे? आइए, विस्‍तार से इसे समझते हैं. 

क्‍या है परचेजिंग पावर पैरिटी (Purchasing Power Parity)?

ओईसीडी (Organisation for Economic Co-operation and Development) के अनुसार, परचेजिंग पावर पैरिटी करेंसी कन्‍वर्जन की वह दर है जिसके जरिये विभिन्‍न मुद्राओं की खरीदारी की ताकत को बराबरी के स्‍तर पर लाना है. इस कन्‍वर्जन में विभिन्‍न देशों की प्राइस लेवल के फर्क को शामिल नहीं किया जाता है. मतलब परचेजिंग पावर पैरिटी के हिसाब से 1 डॉलर का मूल्‍य 82.88 रुपया नहीं हो सकता. अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, परचेजिंग पावर पैरिटी ऐसी दर है जिसके जरिये एक देश की मुद्रा को दूसरे देश की मुद्रा में बदल कर समान मात्रा में सामान और सेवाएं खरीदी जा सकती हैं. 

भारत की परचेजिंग पावर पैरिटी कितनी है?

विश्‍व बैंक (World Bank) के आंकड़ों के अनुसार 2021 में भारत परचेजिंग पावर पैरिटी कन्‍वर्जन (PPP Conversion) फैक्‍टर 23.14 है. मतलब भारत की लोकल करेंसी यूनिट (LCU) प्रति डॉलर के मुकाबले 23.14 है. सरल शब्‍दों में कहें तो आप अमेरिका में जो वस्‍तु या सेवा 1 डॉलर में खरीद सकते हैं वही वस्‍तु या सेवा परचेजिंग पावर पैरिटी के हिसाब से आप 23.14 रुपये में खरीद सकते हैं. इस प्रकार जब आप भारत की परचेजिंग पावर पैरिटी के हिसाब से ट्विटर के 8 डॉलर के शुल्‍क को परिवर्तित करेंगे तो यह 660 रुपये नहीं बल्कि लगभग 185 रुपये बैठेगा. 

अन्‍य देशों की कितनी है परचेजिंग पावर पैरिटी (LCU per International Dollar)?

World Bank के आंकड़ों के अनुसार, परचेजिंग पावर पैरिटी प्रति अंतरराष्‍ट्रीय डॉलर विभिन्‍न देशों की स्‍थानीय मुद्रा के अनुसार भिन्‍न-भिन्‍न हैं. सऊदी अरब के लिए यह 1.78, कतर के लिए 2.38, यूक्रेन के लिए 9.28, जोर्डन के लिए 0.29, इंडोनेशिया के लिए 4,758.70, आयरलैंड के लिए 0.79, तंजानिया के लिए 890.58, ऑस्ट्रिया के लिए 0.77, चीन के लिए 4.19, नेपाल के लिए 33.83 और पाकिस्‍तान के लिए 41.92 है. 

 

ये भी पढ़ें

Bikaji Foods IPO: बीकाजी फूड्स का आईपीओ आज से खुला, चेक करें इसका प्राइस बैंड, GMP और अन्य डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर प्रदेश में बढ़े CNG के दाम, 2.25 रुपए महंगी हुई, आज 1 नवंबर से नई दरें लागू
उत्तर प्रदेश में बढ़े CNG के दाम, 2.25 रुपए महंगी हुई, आज 1 नवंबर से नई दरें लागू
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget