एक्सप्लोरर

PNB में अगर आपका भी है अकाउंट तो आज ही जान लें ये जरूरी खबर, वरना अगले महीने से हो जाएगी बड़ी दिक्कत!

Punjab National Bank: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) 4 अप्रैल से बड़ा बदलाव करने जा रहा है. बैंक ने इस बारे में सभी ग्राहकों को जानकारी दे दी है-

Punjab National Bank: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) 4 अप्रैल से बड़ा बदलाव करने जा रहा है. बैंक ने बताया कि चार अप्रैल से 10 लाख रुपये या उससे अधिक मूल्य के चेक का समाशोधन उसे जारी करने वाले से दोबारा उसकी पुष्टि करने के बाद ही करेगा. पीएनबी ने मंगलवार को कहा कि बड़ी राशि के चेक के मामले में धोखाधड़ी की आशंका से बैंक ग्राहकों को बचाने के लिये यह कदम उठाया गया है. इसके तहत सकारात्मक भुगतान प्रणाली (PPS) चार अप्रैल, 2022 से अनिवार्य होगी. 

लागू की थी CTS की व्यवस्था
बैंक ने रिजर्व बैंक के दिशानिर्देश के अनुरुप 50,000 रुपये और उससे ऊपर के सीटीएस (CTS) समाशोधन की व्यवस्था एक जनवरी, 2021 से लागू की थी. सीटीएस इलेक्ट्रॉनिक रूप से चेक के समाशोधन की व्यवस्था है.

RBI ने दी जानकारी
आरबीआई ने कहा है कि सुविधा का लाभ उठाना खाताधारक पर निर्भर है, लेकिन बैंक पांच लाख रुपये और उससे अधिक के चेक के समाशोधन के लिये इसे अनिवार्य बनाने पर विचार कर सकते हैं. पीएनबी ने कहा कि अगले महीने से 10 लाख रुपये और उससे अधिक के चेक के समाशोधन के लिये सकारात्मक भुगतान प्रणाली अनिवार्य कर दी जाएगी.

ग्राहकों की जानकारी की होगी दोबारा से पुष्टि
सकारात्मक भुगतान प्रणाली को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने तैयार किया है. इस व्यवस्था के तहत उच्च मूल्य के चेक जारी करने वाले ग्राहकों को कुछ जरूरी जानकारी की दोबारा से पुष्टि करनी होती है. उस ब्योरो का भुगतान के लिये चेक के निपटान से पहले मिलान किया जाता है.

शेयर करनी होगी ये डिटेल्स
ग्राहकों को पीपीएस के तहत उच्च मूल्य के चेक के निपटान को लेकर खाता संख्या, चेक नंबर, चेक अल्फा कोड, जारी करने की तारीख, राशि, लाभार्थी का नाम जैसे विवरण शेयर करने होंगे. बैंक के मुताबिक, ‘‘जो चेक पीपीएस के तहत पंजीकृत होंगे, उन्हें ही विवाद समाधान व्यवस्था के तहत स्वीकार किया जाएगा.’’

10 लाख रुपये या उससे ज्यादा की राशि के लिए ये नियम लागू हो रहा है.

  • पीपीएस (Positive Pay system) के तहत कस्टमर्स को अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा, चेक डेट, चेक अमाउंट और लाभार्थी का नाम देना होगा.
  • पीपीएस कन्फर्मेशन के बिना चेक जारी नहीं किया जा सकता है.
  • ये नियम बैंक की शाखा में जाकर चेक देने या डिजिटल चैनल से 10 लाख रुपये की राशि का चेक जारी करने के लिए अनिवार्य हो जाएगा. 

क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम
पीपीएस की मदद से चेक पेमेंट बेहद सुरक्षित हो जाता है और इसके क्लियरेंस में भी कम समय लगता है. ये पीपीएस कन्फर्मेशन को फ्रॉड पकड़ने वाले टूल के रूप में जाना जाता है और आरबीआई ने निर्देश दिए थे कि बैंक 1 जनवरी 2022 से इसे लागू कर लें. 

यह भी पढ़ें: 
Indian Railways: रेलवे ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब से ट्रेन में सफर करने पर देना होगा कम किराया, फटाफट जानें क्या है नई सुविधा?

1 March 2022: गैस सिलेंडर, बैंकिंग और चेक पेमेंट से जुड़े सभी नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget