एक्सप्लोरर

Q4 Results: PNB को हुआ भारी नुकसान, 66 फीसदी गिरा शुद्ध लाभ, जानें शेयरधारकों को कितना मिलेगा डिविडेंड?

PNB Q4 Results: पंजाब नेशनल बैंक को चौथी तिमाही में भारी नुकसान हुआ है. मार्च, 2022 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 66 फीसदी घटकर 202 करोड़ रुपये रह गया.

PNB Q4 Results: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) को चौथी तिमाही में भारी नुकसान हुआ है. मार्च, 2022 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 66 फीसदी घटकर 202 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि, तिमाही के दौरान बैंक की गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) घटी हैं, लेकिन प्रावधान ऊंचा रहने से उसके मुनाफे में कमी आई है.

पिछले साल था 586 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
आपको बता दें इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 586 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने बुधवार को कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल एकल आय 21,095 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 21,386 करोड़ रुपये थी.

NPA में आई गिरावट
पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक का एकल शुद्ध लाभ बढ़कर 3,456.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2020-21 में 2,021.62 करोड़ रुपये था. मार्च, 2022 तक बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां घटकर 11.78 फीसदी रह गईं, जो एक साल पहले 14.12 फीसदी पर थीं.

कितना मिलेगा शेयरधारकों को डिविडेंड
बैंक का शुद्ध एनपीए भी 5.73 फीसदी से घटकर 4.8 फीसदी रह गया. चौथी तिमाही में बैंक का डूबे कर्ज और आकस्मिक खर्च के लिए प्रावधान 3,540.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,851.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. बैंक के निदेशक मंडल ने 2021-22 के लिए दो रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर 64 पैसे प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है. 

शेयर में लगातार आ रही गिरावट
कंपनी के शेयर प्राइस की बात करें तो आज के कारोबार के बाद पीएनबी का शेयर 0.45 फीसदी लुढ़ककर 33.15 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ है. वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 9.80 फीसदी यानी 3.60 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा पिछले 6 महीने में कंपनी का शेयर 20 फीसदी के करीब फिसला है. 

यह भी पढ़ें: 
Birth Certificate: अब बच्चे के नाम के बिना भी बनवा सकते हैं बर्थ सर्टिफिकेट, घर बैठे हो जाएगा काम, जानें क्या है पूरा प्रोसेस?

Currency Notes: 500 रुपये के नोट को लेकर आई बड़ी जानकारी! जल्दी से चेक कर लें कहीं आपके पास भी तो नहीं है ये वाला नोट...!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget