एक्सप्लोरर

कम हो जाएगी लोन की EMI, बस करना होगा ये काम, यहां है पूरा प्रोसेस

Lower EMI Strategy: कुछ खास रणनीति अपनाकर आप अपनी ईएमआई के बोझ को कम कर सकते हैं. इसमें आपका हाई क्रेडिट स्कोर काफी मददगार हो सकता है.

Reduce EMI: आप डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट या दूसरे किसी भी तरह के प्रोफेशनल हैं और अपनी प्रैक्टिस को बढ़ाने के लिए आपको कुछ इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है. इसके लिए फिलहाल आपके पास पैसे नहीं हैं, तो आपको चिंता की कोई जरूरत नहीं है. आपको कोई भी बैंक आसानी से प्रोफेशनल लोन दे सकता है. दूसरी वित्तीय संस्थाएं भी ऐसा कर सकती हैं.

यह लोन आपको खर्च करने में फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है. यानी आपको इसका पैसा कहां खर्च करना है, इस बारे में कुछ ज्यादा बंधन नहीं डालता है. परंतु इसकी ईएमआई आपकी चिंता बढ़ा सकती है. लेकिन कुछ खास रणनीति अपनाकर आप अपनी ईएमआई के बोझ को कम कर सकते हैं.

ये तरीके अपना कर अपनी ईएमआई घटा सकते हैं

आपका क्रेडिट स्कोर आपके लोन का इंट्रेस्ट रेट तय करने में काफी बड़ी भूमिका अदा करता है. इसलिए अपने क्रेडिट स्कोर को हमेशा हाई रखें. पहले के जो भी लोन हैं, उनकी ईएमआई का समय पर भुगतान कर दें. अपनी  क्रेडिट लिमिट को ओवर यूटिलाइज करने से बाज आएं. इसके अलावा अपने क्रेडिट स्कोर को हमेशा 750 से ऊपर बनाए रखें.

अगर ईएमआई को कम रखना आपकी प्राथमिकता में शामिल है तो बैंक के साथ लोन लंबी अवधि में चुकाना तय करें. आपका लोन पीरियड जितना अधिक लंबा रहेगा, आपकी ईएमआई उतनी ही कम रहेगी. अगर आप पांच लाख रुपये का लोन 12 फीसदी ब्याज दर पर तीन साल के  लिए लेते हैं या पांच साल के लिए लेते हैं तो पांच साल के लिए लिए गए लोन में ईएमआई जरूर कम रहेगी. 

बैंक से लोअर इंट्रेस्ट रेट के लिए निगोशिएट करें

बैंक से लोअर इंट्रेस्ट रेट के लिए निगोशिएट करना भी आपकी ईएमआई कम करने में मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए अपने लॉयल कस्टमर होने से लेकर क्लीन क्रेडिट हिस्ट्री तक का हवाला दें. फिर भी अगर बैंक इंट्रेस्ट रेट कम नहीं कर रहा है तो लोन सैंक्शन होने के बाद फेवरेबल इंट्रेस्ट रेट लेने वाले बैंक से लोन को रिफाइनांस करा लें. समय से पहले लोन का बड़ा हिस्सा चुकाना भी आपकी आगे की ईएमआई को कम कर सकता है. इसके अलावा ईएमआई कैलकुलेटर को तरह-तरह से आजमाना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 

Union Budget 2025 Expectations: PM आवास योजना से लेकर किसान सम्मान निधि तक...इन सरकारी स्कीम्स को मिल सकता है बजट 2025 में तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget