एक्सप्लोरर

प्राइवेट सेक्टर के इन बैंकों ने जारी किए तिमाही नतीजे, जानें किस बैंक ने कितनी की कमाई और किसको हुआ नुकसान?

Quarterly Results: प्राइवेट सेक्टर के कई बैंकों ने आज भी तिमाही नतीजे जारी किए हैं. शनिवार को IDFC First Bank, DCB Bank और Equitus Small Finance Bank ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं.

Banks Quarterly Results: प्राइवेट सेक्टर के कई बैंकों ने आज भी तिमाही नतीजे जारी किए हैं. शनिवार को IDFC First Bank, DCB Bank और Equitus Small Finance Bank ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और चेन्नई के इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में अच्छा मुनाफा कमाया है. वहीं, डीसीबी बैंक का लाभ 21 फीसदी घट गया है. 

कितना बढ़ा IDFC का मुनाफा
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर 50 फीसदी बढ़कर 151.74 करोड़ रुपये हो गया. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 101.41 करोड़ रुपये रहा था. बैंक को अप्रैल-जून, 2021 तिमाही में 630 करोड़ रुपये का कुल घाटा हुआ था. बैंक ने शेयर बाजार को जानकारी दी है. बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 4,880.29 करोड़ रुपये हो गई है. एक साल पहले की इसी अवधि में यह 4,090.87 करोड़ रुपये थी. 

ब्याज से बढ़ी आय
बैंक की जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही में ब्याज से आय बढ़कर 4,100.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. वहीं, एक साल पहले की इसी अवधि में 3,924.86 करोड़ रुपये थी. इसके अलावा फंसे हुए कर्ज में वृद्धि से आलोच्य तिमाही में बैंक का डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए प्रावधान बढ़कर 474.95 करोड़ रुपये हो गया.

इक्विटास बैंक को हुआ 41 करोड़ का मुनाफा
इसके अलावा चेन्नई के इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में 41 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को 103 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था. बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी है. प्रदर्शन पर बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पी एन वासुदेवन ने कहा, ‘‘लॉकडाउन में ढील तथा बड़े पैमाने पर वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के कारण बैंक ने कुल मिलाकर बेहतर प्रदर्शन किया है.’’

DCB Bank का शुद्ध लाभ 21 फीसदी गिरा
इसके अलावा डीसीबी बैंक का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 21 फीसदी घटकर 64.94 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले की इसी अवधि में यह 82.29 करोड़ रुपये था. डीसीबी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि जुलाई-सितम्बर, 2021 तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 967 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 959.33 करोड़ रुपये थी.

यह भी पढ़ें: 
Indian Railways: दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने शुरू की ये नई ट्रेन, छठ पर मिलेगी कंफर्म सीट, चेक करें टाइम टेबल

Amitabh Bachchan के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 नवंबर को आप यहां से खरीदें उनसे जुड़ी ये चीजें, जानें कितनी होगी कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget