एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 नवंबर को आप यहां से खरीदें उनसे जुड़ी ये चीजें, जानें कितनी होगी कीमत?

Amitabh BachchanNFT Price: सदी के महानायक के NFT कलेक्शन की नीलामी 1 नवंबर से शुरू हो रही है तो आप भी इसमें भाग ले सकते हैं. यह ऑक्शन Beyondlife.club पर होगा.

Amitabh Bachchan NFT: अगर आप भी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachhan) के फैन है और उनके कलेक्शन की कोई भी खास चीज को खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है. सदी के महानायक के NFT कलेक्शन की नीलामी 1 नवंबर से शुरू हो रही है तो आप भी इसमें भाग ले सकते हैं. यह ऑक्शन Beyondlife.club पर होगा. इसमें काफी खास चीजों की भी नीलामी (Amitabh Bachchann NFT auction) की जाएगी. आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये एनएफटी कलेक्शन (NFT collection) क्या है?

क्या होता है एनएफटी? 
आपको बता दें NFT एक नॉन-फंजिबल टोकन है. इसको हम क्रिप्टोग्राफिक टोकन भी कह सकते हैं. एनएफटी के जरिए आप डिजिटल जगत में कोई भी खास आर्ट या फिर कोई एंटीक सामान को खरीद या फिर बेच सकते हैं. इसमें पेंटिंग, पोस्टर, वीडियो और ऑडियो को भी खरीदा या बेचा जा सकता है. इसके बदले आपको डिजिटल टोकन मिलते हैं जिन्हें एनएफटी कहा जाता है. 

लोग दिखा रहे हैं काफी रुचि
खास बात यह है कि मार्केट में आजकल बाजार में लोग इस तरह की चीजों को लेकर काफी आकर्षित हैं और ऑनलाइन इसमें निवेश किया जा सकता है. NFT यूनिक टोकन्स होते हैं जोकि मार्केट में वैल्यु को जनरेट करते हैं. 

एनएफटी करके कमाया जाता है पैसा
बता दें एनएफटी एक नए दौर में नीलामी करने का नया तरीका है. इसमें यूनिक और आर्टवर्क टाइप की चीजों को बेचा जाता है और इस तरह की चीजों की दुनिया में कोई कॉपी नहीं होती है. यह सिर्फ एक अकेला प्रोडक्ट होता है. इस तरह के सामान को एनएफटी करके पैसा कमाया जाता है. 

अमिताभ बच्चन की आवाज में मिलेगी मधुशाला
अमिताभ बच्चन अपने पिताजी की लिखी हुई कविता ‘मुधशाला’ को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके एनएफटी में नीलाम करेंगे. यह इस तरह की सिर्फ एक अकेली रिकॉर्डिंग होगी. बता दें वैसे यह कविता आपको कई जगह मिल जाएगी. इस एनएफटी में कई और तरह की चीजें भी शामिल रहेंगी. 

नीलामी में ये सामान भी होगा शामिल
इसके अलावा उनके जीवन से जुड़े कुछ अनमोल और खास पल भी देखने को मिलेंगे, जिसको नीलामी में शामिल किया जाएगा. इस NFT ऑक्शन में उनके कपड़े, पोस्टर, किताबें, पुरानी फिल्मों के हाथ से बनाए गए कुछ खास पोस्टर, जिन पर बच्चन के हस्ताक्षर होंगे. इन सबकी भी नीलामी की जाएगी. 

कैसे खरीद सकते हैं आप?
इस एनएफटी ऑक्शन में एक खास लूट बॉक्स बनाया जाएगा, जिसके जरिए नीलामी की जाएगी. 10 डॉलर (करीब 750 रुपये) के इस लूट बॉक्स के सभी खरीदारों को NFT कलेक्शन में से कुछ न कुछ जरूर मिलेगा. इसके अलावा बाकी बोली लगाने वालो लोग Beyondlife.club के जरिए बोली लगा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 
Indian Railways: दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने शुरू की ये नई ट्रेन, छठ पर मिलेगी कंफर्म सीट, चेक करें टाइम टेबल

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं लेकिन चांदी में गिरावट, जानें आज के Latest Prices

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget