एक्सप्लोरर

प्राइवेट बैंकों को क्रेडिट कार्ड,-पर्सनल लोन का झटका, नौकरियों और वेतन कटौती से फंसने लगा है पैसा

संसद में जारी आंकड़ों से पता चला है कि क्रेडिट कार्ड और पर्सनल देने वाले निजी बैंकों के लिए कर्ज की वसूली मुश्किल हो रही है क्योंकि बेरोजगारी बढ़ गई है.

बैंकों को अब हाई मार्जिन क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन पर जोर देना महंगा पड़ने लगा है. खास कर प्राइवेट बैंकों की इस मामले में अपनी स्ट्रेटजी अब मुश्किल दिखने लगी है. बैंकों का रिटेल पोर्टफोलियो अब इन दिक्कतों से जूझ रहा है क्योंकि बड़ी तादाद में लोगों की नौकरियां जाने और वेतन में कटौती से उनके लिए कर्ज लौटाना और क्रेडिट कार्ड का री-पेमेंट मुश्किल हो रहा है. सार्वजनिक बैंकों की तुलना में प्राइवेट बैंकों का रिटेल लोन पोर्टफोलियो ज्यादा दबाव में है. संसद में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक निजी बैंकों का कर्ज ज्यादा फंसा हुआ है. इसमें फंसा हुआ और री-स्ट्रक्चर्ड दोनों लोन शामिल है.

प्राइवेट बैंकों की स्थित सार्वजनिक बैंकों की तुलना में खराब हालांकि ज्यादातर बैंकों ने अपने रिटेल और कॉरपोरेट सेगमेंट के लोन का ब्रेक-अप नहीं दिया है लेकिन आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च, 2020 से दिसंबर 2020 तक रिटेल पोर्टफोलियो के विश्लेषण से पता चला कि सार्वजनिक और निजी बैंक, दोनों में लोन अदायगी में ग्राहकों को दिक्कतें आ रही हैं क्योंकि कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी कमाई घट गई है. हालांकि प्राइवेट बैंकों पर इसका दबाव ज्यादा है. एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आईडीबीआई बैंक,कोटक महिंद्रा बैंक की स्थिति इस मामले में खराब है. जिन नौ बैंकों के ग्राहकों के कर्ज लौटाने में दिक्कतें आ रही हैं उनमें दो सार्वजनिक और सात प्राइवेट बैंक हैं.

एजुकेशन लोन में एनपीए 9.55 फीसदी तक पहुंचा अनसिक्योर्ड लोन सेगमेंट में प्राइवेट बैंकों की हिस्सेदारी ज्यादा है. अनसिक्योर्ड लोन बगैर किसी गिरवी के दिए जाते हैं. फिलहाल सभी बैंक अनसिक्योर्ड लोन की वसूली के मामले में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इसलिए इस पोर्टफोलियो में वह अब सावधानी भी बरत रहे हैं. क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन और माइक्रोफाइनेंस जैसे लोन में डिफॉल्ट काफी बढ़ चुका है. दिसंबर 2020 में एजुकेशन लोन में एनपीए बढ़ कर 9.55 फीसदी पर पहुंच चुका है. मार्च में यह 7.61 फीसदी था.

मिलावटी शहद बेचने वाली कंपनियों पर कसेगा शिकंजा, पता लगाने के लिए नया सिस्टम बनाएगी सरकार

नौकरियां बढ़ाने के लिए सरकार का इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर, फंडिंग होगी आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाते में जमा थे 2.47 करोड़ कैश, Income Tax ने पकड़ा, फिर कैसे कोर्ट में जीता दवा कारोबारी
खाते में जमा थे 2.47 करोड़ कैश, Income Tax ने पकड़ा, फिर कैसे कोर्ट में जीता दवा कारोबारी
Gym जाने वाले जरा ध्यान दें, प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स वाली कंपनियों का इलाज करेगा FDA
Gym जाने वाले जरा ध्यान दें, प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स वाली कंपनियों का इलाज करेगा FDA
महंगी होगी CNG और PNG! सरकार ने बढ़ा दी प्राकृतिक गैस की कीमतें
महंगी होगी CNG और PNG! सरकार ने बढ़ा दी प्राकृतिक गैस की कीमतें
पेट्रोल डीजल पर बड़ा अलर्ट, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत हरियाणा के इन 14 जिलों के लोग ध्यान दें
पेट्रोल डीजल पर बड़ा अलर्ट, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत हरियाणा के इन 14 जिलों के लोग ध्यान दें

वीडियोज

Bollywood News: जाह्नवी-NTR का AI डीपफेक वायरल, आखिर क्या है पूरा सच? (04-10-26)
YRKKH: 🥰Kabir का खुले आसमान तले रोमांटिक डांस, क्या मिटेगी Maira की उदासी? #sbs
Neha Dhupia ने Prince Narula संग बॉन्डिंग पर की बात, बोलीं- ‘जब सब हारेंगे, Prince संभाल लेगा’
शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, ‘Tu Hai Meri Kiran’ का बढ़ा बज़
Love & War ने रिलीज से पहले ही कमाए ₹300 करोड़, Ranbir-Alia-Vicky की फिल्म का बड़ा खेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं की 'गर्जना' पर BJP का पलटवार, कहा- 'अब क्या घुसपैठिए...'
SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं की 'गर्जना' पर BJP का पलटवार, कहा- 'अब क्या घुसपैठिए...'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म
बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा - 'डबल इंजन सरकार बताए...'
'17 साल में स्थायी समाधान क्यों नहीं', बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
Embed widget