एक्सप्लोरर

मिलावटी शहद बेचने वाली कंपनियों पर कसेगा शिकंजा, पता लगाने के लिए नया सिस्टम बनाएगी सरकार

पिछले दिनों कुछ मशहूर ब्रांड के शहद में मिलावट के मामले सामने आने के बाद सरकार अब शुद्ध शहद की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है.

सरकार शहद में मिलावट का पता करने के लिए एक नया ट्रेसेबिलिटी सिस्टम बनाने जा रही है. इस सिस्टम में शहद उत्पादन की शुरुआत से लेकर आखिर तक रिकार्ड रखा जाएगा. इससे शहद के स्रोत का पता चल सकेगा. कृषि मंत्रालय के मुताबिक जल्द ही इस संबंध में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाएगा.

हर स्तर पर मिलावट का पता लगाया जाएगा

कृषि मंत्रालय ने कहा कि सरकार एक ऐसा मैकेनिज्म डेवलप करना चाहती है, जिससे शहद में हर स्तर पर मिलावट का पता लगाया जा सके. इससे मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने से लेकर तक पैकेजिंग तक हर स्तर पर मॉनिटरिंग की व्यवस्था होगी. मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने वाले सर्वोच्च संगठन नेशनल बी बोर्ड (NBB)इस प्रोजेक्ट की नोडल बॉडी होगी. सरकार ने यह फैसला कुछ मशहूर ब्रांड के शहद में मिलावट के मामले सामने आने के बाद किया है. शहद में मिलावट के मामले सामने आने के बाद कई ब्रांड के शहद के बारे में उपभोक्ताओं के बीच अविश्वास की स्थिति देखी गई. वर्ष 2019-20 में देश में एक लाख बीस हजार टन शहद का उत्पादन हुआ था.

इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड सिस्टम डिजाइन किया जाएगा

इस प्रोजेक्ट के तहत इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड सिस्टम डिजाइन किया जाएगा ताकि प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन जैसे हर स्तर पर शहद की मॉनिटरिंग हो सके. नेशनल बी बोर्ड से दस हजार मधुमक्खी पालक, प्रोसेसर और ट्रेडर रजिस्टर्ड हैं. बोर्ड का कहना है देश में मिलावट रहित शहद की उपभोग हो इसके लिए निगरानी सिस्टम का दायरा बढ़ाया जाएगा. देश में कई जगहों पर शहद में मिलावट के मामले होते हैं लेकिन मॉनटरिंग का पुख्ता इंतजाम न होने से यह शहद मार्केट में आ जाता है. पर्याप्त मॉनिटरिंग और ट्रेसेबिलिटी सिस्टम न होने से यह पता करना मुश्किल होता है कि मिलावट किस लेवल पर हो रही है.

डीजल की बिक्री कोरोना काल से पहले के स्तर पर पहुंची, LPG सेल में आई गिरावट

केंद्र सरकार इन 8 मंत्रालयों के ऐसेट का करने जा रही है मॉनेटाइजेशन, 2.5 लाख करोड़ रुपये जुटाने का है लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget