एक्सप्लोरर

PM मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से चर्चा की, दिल्ली में होने वाली AI समिट के लिए भी आमंत्रित किया

PM Modi Met Google CEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ वर्चुअल चर्चा में भारत में क्रोमबुक्स की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 'एचपी' के साथ गूगल की साझेदारी की तारीफ की.

PM Modi Met Google CEO: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार 16 अक्टूबर को गूगल और अल्फाबेट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) सुंदर पिचाई से डिजिटल माध्यम से बातचीत की है. पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी गूगल की भारत में इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विस्तार में भाग लेने की योजना पर चर्चा की.

दिल्ली में AI समिट के लिए किया इनवाइट

नई दिल्ली में दिसंबर 2023 में भारत द्वारा आयोजित होने वाले एआई शिखर सम्मेलन को लेकर भी पीएम मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बीच चर्चा हुई. पीएम मोदी ने गूगल को आने वाले एआई समिट में ग्लोबल पार्टनरशिप में योगदान देने के लिए भी आमंत्रित किया.

पीएम मोदी ने क्यों की गूगल की तारीफ?

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में क्रोमबुक्स की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 'एचपी' के साथ गूगल की साझेदारी की तारीफ की. पीएमओ ने कहा, "प्रधानमंत्री ने गूगल की 100 भाषा पहल की तारीफ की और आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस से जुड़े सॉल्यूशंस को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की कोशिशों को प्रोत्साहित किया. उन्होंने गूगल को गुड गवर्नेंस के लिए एआई सॉल्यूशंस पर काम करने के लिए भी प्रेरित किया."

सुंदर पिचाई ने गूगल की योजनाओं के बारे में जानकारी दी

पीएम मोदी ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में ग्लोबल फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की गूगल की स्कीम का स्वागत किया. पीएमओ ने बताया कि सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी को 'गूगल पे' और यूपीआई की पहुंच बढ़ाकर भारत में फाइनेंशियल इंक्लूजन में सुधार लाने की गूगल की योजनाओं के बारे में जानकारी दी.

सुंदर पिचाई ने क्या कहा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि हमें गिफ्ट सिटी, गुजरात में ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया के लिए विजन हमेशा से समय से आगे रहा रहा. मुझे लगता है कि ये एक ऐसा ब्लूप्रिंट है जिसे अन्य देश भी फॉलो करने के लिए देखेंगे.

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget