एक्सप्लोरर

देश की पॉपुलर Youtuber को मिला बड़ा मौका, 'वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम' कवर करेंगी प्राजक्ता कोली, जानें इन्हें

World Economic Forum: देश की पॉपुलर यूट्यूबर प्राजक्ता कोली को वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम को कवर करने का मौका मिला है जहां से वो इंट्रेस्टिंग न्यूज स्टोरी शेयर करेंगी. जानें उनके बारे में.

Prajakta Koli in World Economic Forum: देश की पॉपुलर यूट्यूबर प्राजक्ता कोली के लिए नया साल शानदार उपलब्धि लेकर आया है. दुनिया के सबसे खास आर्थिक इवेंट में से एक वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक को कवर करने के लिए उनको चुना गया है. उनके अलावा पांच और यूट्यूबर हैं जिन्हें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक को कवर करने के लिए मौका दिया गया है. इस तरह छह यूट्यूबर या डिजिटल स्टार इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

दावोस में है वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम की सालाना बैठक

हर साल सैंकड़ों की संख्या में वैश्विक नेताओं, बिजनेस टायकून, सीईओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सिलेब्रिटीज और अर्थशास्त्रियों का जमावड़ा स्विट्जरलैंड के दावोस में लगता है जहां वो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक के लिए मिलते हैं. इस साल दावोस में होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में 52 सरकारों और करीब 600 सीईओ शिरकत करेंगे.

दुनिया के कुछ सबसे जागरूक, उत्साही और सामाजिक रूप से सक्रिय डिजिटल क्रिएटर्स को भी वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम की सालाना मीटिंग को कवर करने के लिए चुना गया है और ये लोग दुनिया के सबसे प्रमुख मुद्दों को रखने में मदद करेंगे. इस साल का ये प्रतिनिधिमंडल सोशल मीडिया क्रिएटर्स वाला किसी भी साल का सबसे ज्यादा संख्या वाले ग्रुप होगा जो वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम में हिस्सा ले रहा है. यूट्यूब स्टार्स की मदद से इस साल वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम को संयुक्त 230 मिलियन की दर्शक क्षमता मिलने की उम्मीद है. 

प्राजक्ता कोली के अलावा और कौन-कौन से यूट्यूबर्स हैं शामिल

प्राजक्ता कोली के अलावा और जिन यूट्यूबर्स को इस इवेंट को कवर करने का अवसर मिला है उनमें अदन्ना स्टैनकर, लुइस विलर, वोडेम्या और नताल्या अरकुरी के साथ नुसेर यासीन इस इवेंट को कवर करेंगे. इन लोगों ने पहले भी इस कार्यक्रम को कवर किया है और इस बार भी ये दावोस से इंट्रेस्टिंग कहानियां और खबरें लोगों के सामने लाएंगे.

प्राजक्ता कोली को जानिए

प्राजक्ता कोली की उम्र 29 साल है और वो भारत का सबसे पॉपुलर महिला कॉमेडी यूट्यूब चैनल चलाती हैं. उनका यूट्यूब चैनल मोस्टली सेन (Mostly Sane) के कुल 68 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. इसकी शुरुआत प्राजक्ता कोली ने कुछ कॉमडी स्किट के साथ की थी पर हाल ही में उन्होंने अपने चैनल पर बॉलीवुड के कुछ बेहद बड़े स्टार्स का इंटरव्यू भी करना शुरू कर दिया है. उनके ट्रैवल व्लॉग के साथ कुछ और कुछ रोचक चीजें भी उनके चैनल पर हैं. प्राजक्ता कोली मुंबई से हैं और यूट्यूबर होने के साथ-साथ वो इंफ्लुएंसर और एक्टर भी हैं. इंस्टाग्राम पर प्राजक्ता के 73 लाख फॉलोअर्स हैं.

ये भी पढ़ें

Tax Reduced on Oil: सरकार ने डीजल, ATF समेत इस तेल पर घटा दिया टैक्स, खबर के दम पर उछले ऑयल एंड गैस शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget