एक्सप्लोरर

PPF या SSY योजना में से कौन सी स्कीम आपके लिए है फायदेमंद? यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

PPF vs SSY: अगर आप अपनी बच्ची के लिए PPF और SSY में से किसी एक स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको दोनों योजना के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

PPF vs SSY: केंद्र और राज्य सरकार समय-समय पर बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की स्कीम (Government Scheme) लॉन्च करती रहती है. ऐसे में कई बार निवेश करते वक्त माता-पिता को समझ में नहीं आता है कि वह अपनी बच्ची के लिए किस स्कीम में निवेश करें. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) और सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)  दोनों केंद्र सरकार की बेहद पॉपुलर स्मॉल सेविंग स्कीम है. दोनों ही स्कीम में आप लंबी अवधि के लिए पैसे निवेश करके तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. इन दोनों ही स्कीम में निवेश करके आप अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन अगर आप किसी एक ही स्कीम करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि आपकी बेटी के लिए कौन सी स्कीम ज्यादा फायदेमंद है-

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (Public Provident Fund Rate of Interest)  में आप बेटी या बेटे दोनों में से किसी के लिए भी निवेश कर सकते हैं. इस योजना का लॉक इन पीरियड 15 साल का है. 15 साल पूरा होने के बाद इसे आप 5-5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं. यह एक सरकारी गारंटी वाली स्कीम है जिसमें आपको सालाना के आधार पर 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है. इसमें आप कम से कम 500 रुपये से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश के वित्त वर्ष में कर सकते हैं. इस स्कीम में 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे के लिए माता-पिता खाता खोल सकते हैं. 3 साल तक लगातार निवेश करने के बाद आप खाते में जमा पैसे पर लोन की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं आप जरूरत पड़ने पर खाते से आंशिक निकासी भी कर सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana Rate of Interest)  को विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाया गया है. इस सरकार समर्थित स्कीम है में आप 10 साल से कम उम्र की बच्चियों के लिए खाता खोल सकते हैं. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये का टैक्स छूट मिलेगा. इस स्कीम में आप हर साल 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में निवेश करने पर सरकार आपको जमा राशि पर 7.6 फीसदी का ब्याज दे रही है. इस स्कीम में निवेश करने के बाद बच्ची 187 साल की आयु में खाते से आंशिक और 21 साल के बाद पूरे पैसे निकाल सकती है.

कहां मिल रहा ज्यादा रिटर्न?

गौरतलब है कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक कॉमन स्मॉल सेविंग स्कीम है जिसमें बेटे और बेटियों दोनों के लिए पैसे निवेश किए जा सकते है. वहीं सुकन्या समृद्धि योजना में केवल बच्चियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. पीपीएफ में 7.1 फीसदी का ब्याज दर मिल रहा है. वहीं SSY में 7.6 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. ऐसे में अगर आप बच्ची के लिए निवेश करना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश ज्यादा फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें-

E-Shram Yojana: क्या है ई-श्रम योजना जिसके तहत मिलता है 2 लाख रुपये का फायदा, जानिए स्कीम के लिए आवेदन की प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget