एक्सप्लोरर

PPF vs ELSS: टैक्स सेविंग के साथ-साथ चाहिए तगड़ा रिटर्न तो किस स्कीम में करें निवेश? यहां जानें सभी डिटेल्स

PPF vs ELSS: पब्लिक प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर सरकार द्वारा तय की जाती है. फिलहाल इस स्कीम के तहत निवेशकों को 7.1% की ब्याज दर से सालाना कंपाउंडिंग के आधार पर रिटर्न मिल रहा है.

PPF vs ELSS Scheme: आजकल मार्केट में निवेश के कई तरह के ऑप्शन आ चुके हैं. हर समझदार व्यक्ति नौकरी लगने के साथ ही निवेश के ऑप्शन्स तलाशने लगता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपकी सेविंग तो होती ही है, इसके साथ ही आपको टैक्स में छूट का भी लाभ मिलता है. आज हम आपको दो ऐसी स्कीम्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसमें निवेश करके आप तगड़े रिटर्न के साथ ही टैक्स सेविंग का भी लाभ ले सकते हैं.

ये स्कीम हैं पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (Public Provident Fund) और म्‍यूचुअल फंड का इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्‍कीम्‍स (Equity Linked Saving Scheme-ELSS) सेविंग स्कीम. इन दोनों स्कीम में निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट मिलती है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि दोनों में एक टैक्स छूट के लाभ पर ज्यादा रिटर्न कहा मिलता है. आइए जानते हैं इस बारे में.

किस स्कीम में है ज्यादा जोखिम-
गौरतलब है कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund Details) सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्कीम है. इस स्कीम के तहत आप किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में अपना खाता खोल सकते हैं. इसमें आपका पैसे 100% सुरक्षित रहता है क्योंकि इसकी गारंटी सरकार द्वारा दी जाती है. वहीं ELSS स्कीम की बात करें यह एक इक्विटी से जुड़ा एक म्‍यूचुअल फंड स्कीम है. यह मार्केट रिस्क पर निर्भर करता है. ऐसे में अगर आप मार्केट रिस्क पर निर्भर निवेश स्कीम में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो ELSS स्कीम आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है.

जानें कहां मिल रहा ज्यादा रिटर्न
आपको बता दें कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर सरकार द्वारा तय की जाती है. फिलहाल इस स्कीम के तहत निवेशकों को 7.1% की ब्याज दर से सालाना कंपाउंडिंग के आधार पर रिटर्न मिल रहा है. वहीं ईएलएसएस एक म्‍यूचुअल फंड स्कीम है जो इक्विटी में आपके पैसे निवेश करता है. इसका रिटर्न मार्केट के ऊपर निर्भर करता है. हालांकि इसमें रिटर्न निश्चित नहीं होता है, लेकिन पिछले कुछ सालों की बात करें ELSS के निवेशकों को 12% से 14% तक का रिटर्न मिला है. ऐसे में अगर आप थोड़ा मार्केट रिस्ट के साथ ज्यादा से ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो आप ELSS स्कीम में पैसे ला सकते हैं.

कितना कर सकते हैं निवेश
पीपीएफ स्कीम (PPF Schemes) में निवेश की बात करें तो इसमें आप एकमुश्त या 12 किश्त में 1.5 लाख रुपये तक अधिकतम निवेश कर सकते हैं. इसमें मिनिमम निवेश की सीमा 500 रुपये. वहीं ELSS में आप अपनी जरूरत के अनुसार जितना चाहें निवेश कर सकते हैं.इसमें निवेश की सीमा आप अपनी जरूरत के अनुसार निवेश कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

EPFO के 6 करोड़ सब्‍सक्राइबर्स को झटका! सरकार ने पेंशन में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को ठुकराया, संसदीय समिति ने मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget