एक्सप्लोरर

PPF में इस तारीख तक करें निवेश, ज्‍यादा ब्‍याज पाने का मिलेगा लाभ

Public Provident Fund Interest: पीपीएफ में अगर पैसा लगाते हैं तो इसका मैक्सिमम बेनेफिट और अधिकतम ब्याज पाने के लिए आपको एक बात ध्यान रखनी जरूरी है जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं.

Public Provident Fund: पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड का निवेश एक अच्छा निवेश विकल्प है लेकिन इसमें अगर आप सोच-समझकर समझदारी से पैसा लगाएंगे तो ही मैक्सिमम बेनिफिट मिल पाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीपीएफ में अगर हर महीने पैसा डाल रहे हैं तो इसे महीने की शुरुआत में 5 तारीख तक अवश्य जमा करा दें जिससे आपको पीपीएफ नियमों के मुताबिक उस महीने का ब्याज मिल जाएगा.

क्यों 5 तारीख तक पैसा डालना है फायदेमंद

इसका सीधा सा जवाब है कि पीपीएफ पर फिलहाल 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है और इसे पिछले महीने की आखिरी तारीख और नए महीने की पांचवी तारीख के बीच के न्यूनतम बैलेंस पर तय किया जाता है. हर महीने पीपीएफ खातों में जमा राशि पर ब्याज दिया जाता है लेकिन खाते में ब्याज वित्तीय वर्ष के आखिर में क्रेडिट होता है जो कि हरेक साल की 31 मार्च की तारीख होती है. ये ब्याज उस खाते के लिए तभी देय होता है जब खाते में नई राशि महीने की पांच तारीख से पहले जमा की जाए.

तो निवेशकों को ब्याज पर ब्याज का फायदा तभी मिल पाता है जब  खाते में राशि 5 तारीख तक जमा कर दी जाए. अगर कोई महीने की पांच तारीख के बाद पैसा पीपीएफ खाते में जमा करता है तो उसे उससे पिछले महीने का इंटरेस्ट और उस महीने का इंटरेस्ट नहीं मिल पाएगा.

इसे उदाहरण से समझें

मान लीजिए कि किसी पीपीएफ खाते में 5 अप्रैल 2022 को 1 लाख रुपये हैं और इस खाते का निवेशक 6 अप्रैल 2022 को 1.5 लाख रुपये का अतिरिक्त निवेश करता है. तो निवेशकों को पीपीएफ के नियमों के मुताबिक 5 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 के न्यूनतम बैलेंस पर ही ब्याज मिलेगा जो कि 1 लाख रुपये था. इसका अर्थ है कि निवेशक अप्रैल 2022 के लिए 1.5 लाख रुपये के निवेश का ब्याज खो देंगे. इसका अर्थ है कि अगर निवेशक 5 अप्रैल तक पीपीएफ खाते में 1.5 लाख रुपये डाल देता तो उसे पूरे 2.5 लाख रुपये के निवेश पर अप्रैल का ब्याज मिलता.

लिहाजा निवेशकों को पीपीएफ में पैसा डालते समय पूरी प्लानिंग के साथ निवेश करना चाहिए जिससे उनको अधिकतम रिटर्न मिल सके. उन्हें पीपीएफ में निवेश के लिए 5 तारीख तक पैसा डालने को एक नियम की तरह लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें

खुशखबरी! सोना हो गया खूब सस्ता, गहने खरीदने पर कम होगा खर्च- चेक करें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget