एक्सप्लोरर

Post Office TD vs SBI FD: पोस्ट ऑफिस TD या SBI एफडी में से किस निवेश पर मिलेगा ज्यादा फायदा? समझें गणित

Post Office TD vs SBI FD: यहां पोस्ट ऑफिस की एफडी और एसबीआई की एफडी दोनों की तुलना की गई है. अगर आप भी न‍िवेश करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कहां ज्‍यादा फायदा मिलेगा.

Post Office TD vs SBI FD: आजकल के वक्त में भारत में निवेश के कई विकल्प मौजूद है, लेकिन अभी भी देश की बड़ी आबादी है जो फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना पसंद करती है. बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों ही अपने कस्टमर्स को एफडी स्कीम का विकल्प देते हैं. पिछले कुछ वक्त में कई बैंकों ने रेपो रेट में इजाफे के कारण अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. इसमें स्टेट बैंक का नाम भी शामिल है. बैंक ने अपनी ब्याज दरों में 15 फरवरी, 2023 को इजाफा किया था. वहीं पोस्ट ऑफिस भी कस्टमर्स को 1 से 5 साल की अवधि के बीच में टाइम डिपॉजिट का विकल्प देता है. ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम या एसबीआई की एफडी स्कीम में से किसी एक स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको दोनों की ब्याज दरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम

पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम को टाइम डिपॉजिट स्कीम कहा जाता है. पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ग्राहकों को 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि पर एफडी में निवेश की सुविधा मिलती है. से में 1 साल पर ग्राहकों को 6.9 फीसदा, 2 साल पर 7.00 फीसदी, 3 साल पर 7.0 फीसदी और 5 साल पर 7.5 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पोस्ट ऑफिस सामान्य और सीनियर सिटीजन दोनों ग्राहकों समान ब्याज दर का लाभ मिल रहा है.

एसबीआई एफडी स्कीम

सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर ब्याज दर ऑफर कर रहा है. सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 45 दिन की एफडी पर 3.00 फीसदी, 46 दिन से 179 दिन की एफडी पर 4.50 फीसदी, 180 दिन से 210 दिन की एफडी पर 5.25 फीसदी, 211 दिन से लेकर 1 साल तक की एफडी पर 5.75 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं 1 साल से लेकर 2 साल तक की एफडी पर 6.80 फीसदी, 2 से 3 साल तक की एफडी पर 7.00 फीसदी, 3 साल से 5 साल तक की एफडी पर 6.50 फीसदी और 5 से 10 साल तक की एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन की बात करें तो उन्हें हर अवधि में 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज दर ग्राहकों द्वारा ऑफर किया जा रहा है.

पोस्ट ऑफिस TD vs एसबीआई एफडी स्कीम

पोस्ट ऑफिस में जहां आप कम से कम 1 साल के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं, वहीं एसबीआई में ग्राहकों को 7 दिन की एफडी का भी विकल्प मिलता है. 1 साल से 5 साल तक की एफडी पर पोस्ट ऑफिस में सामान्य ग्राहकों को ज्यादा रिटर्न मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को बैंक में ज्यादा फायदा मिल रहा है. ऐसे में आप अपनी उम्र के हिसाब से पोस्ट ऑफिस या एसबीआई के एफडी स्कीम में निवेश का निर्णय ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Pyramid Technoplast IPO: पैसा है तैयार तो इस आईपीओ पर खेल सकते हैं दांव! 18 अगस्‍त को खुल रहा, जानें सभी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget