एक्सप्लोरर

Post Office ने करोड़ों ग्राहकों के लिए शुरू की ये खास सुविधा, PPF- SSY और सेविंग्स अकाउंट वालों को भी मिलेगा बड़ा फायदा

Post office IVR facility: भारतीय डाक विभाग ने नई इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (IVR) सेवा शुरू की है. इस सुविधा का फायदा आप फोन के जरिए ले सकते हैं.

Post office IVR facility: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए खास योजना लेकर आया है. अगर आपने पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा रखा है या फिर पोस्ट ऑफिस की किसी योजना के साथ जुड़ें हैं तो यह आपके फायदे की खबर है.  भारतीय डाक विभाग ने नई इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (IVR) सेवा शुरू की है. इस सुविधा का फायदा आप फोन के जरिए ले सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की इस सुविधा के जरिए आप अकाउंट बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं, कार्ड ब्लॉक करा सकते हैं, नए कार्ड ले सकते हैं. इसके अलावा PPF, NSC, SSY जैसी कई जानकारियों के बारे में पता लगा सकते हैं. 

टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं कॉल
पोस्ट ऑफिस ने सर्कुलर जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. आप पोस्ट ऑफिस स्मॉल स्कीम्स के बारे में भी आईवीआर के जरिए डिटेल्ड जानकारी ले सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से डाकघर के टोल फ्री नंबर 18002666868 पर कॉल करना है और यहां आपको सभी डिटेल्स मिल जाएंगी.

जानें कैसे चेक कर सकते हैं बैलेंस?
इसके अलावा सेविंग्स अकाउंट रखने वाले ग्राहक भी इस सुविधा का फायदा ले सकते हैं. इसमें आपको कई तरह के विकल्प मिल जाएंगे. अगर आपको हिंदी में जानकारी चाहिए तो उसके लिए 1 दबाना होगा. वहीं अंग्रेजी में जानकारी लेने के लिए आपको 2 दबाना होगा. इसके अलावा किसी भी स्कीम के अकाउंट बैलेंस जानने के लिए 5 दबाना होगा. उसके बाद आपको खाता नंबर और फिर हैश (#) दबाना होगा.

कैसे ब्लॉक करा सकते हैं कार्ड?
इसके अलावा अगर आपको अपना कोई कार्ड ब्लॉक कराना है तो उसके लिए 6 बटन को प्रेस करना होगा. इसके बाद में अपने कार्ड का नंबर एंटर करना होगा और पिर अकाउंट नंबर डालना होगा. इसके बाद में कस्मटर आईटी एंटर करके 3 नंबर प्रेस करना होगा. 

बैंकिंग सर्विसेज के लिए करें ये काम
इसके अलावा किसी भी तरह की बैंकिंग सेवाओं के लिए आपको 2 दबाना होगा. वहीं, बाकी अन्य सेवाओं के लिए 7 नंबर को दबाना होगा. सेंविंग्स अकाउंट से जुड़ी जानकारी लेने के लिए 1 प्रेस करना होगा. 

क्या है ये IVR सुविधा?
यह एक इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सर्विस है. यह ग्राहकों के वॉइस कमांड पर काम करता है. इसके अलावा यह ग्राहकों की परेशानियों को दूर करने का सीधा जरिया है. इसके जरिए ग्राहक अपने सभी कंफ्यूजन दूर कर सकते हैं. इसमें ग्राहकों के सवाल का जवाब फोन पर ही मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

Car Loan Festive Offer: खुशखबरी! SBI-PNB और HDFC समेत ये सभी बैंक दे रहे सस्ता कार लोन, चेक करें कितनी रहेगी आपकी EMI

Gold Price Today: करवाचौथ से पहले महंगा हो गया सोना-चांदी, जानें दिवाली तक कितना बढ़ेगा भाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget