एक्सप्लोरर

Post Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस ने अपने जमा खाते में किए ये तीन बड़े बदलाव, अकाउंट खोलने से पहले जान लें जरूरी बातें

Post Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस ने अपने सेविंग खाते के नियम में बड़े बदलाव किए हैं. ऐसे में खाता खुलवाने से पहले इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है.

Post Office Saving Account Rules: पोस्ट ऑफिस के देशभर में करोड़ों ग्राहक हैं जिनके लिए यह कई तरह की योजनाएं चालता है. बैंकों की तरह आप पोस्ट ऑफिस में भी जाकर सेविंग खाता (Post Office Saving Account) खुलवा सकते हैं जिसमें आपको सुरक्षा के साथ ही अच्छे रिटर्न की भी गारंटी मिलती है. अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. हाल ही में पोस्ट ऑफिस में इस खाते के नियम में कुछ बदलाव किया है.

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने 3 जुलाई 2023 को एक ई-नोटिफिकेशन जारी करके पोस्ट ऑफिस के सेविंग खाते में बदलाव की जानकारी है. ध्यान देने वाली बात ये है कि यह सभी बदलाव अकाउंट होल्डर की सुविधा के लिए किए गए हैं. ऐसे में अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने जा रहे हैं तो इन नियमों के बारे में जानना आवश्यक है.

ज्वाइंट अकाउंट में खाताधारकों की संख्या में हुआ बदलाव

गौरतलब है कि पहले पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को ज्वाइंट खाते में केवल दो लोगों को एक साथ खाता खोलने की सुविधा देता था जिसे अब बढ़ाकर तीन कर दिया गया है. ऐसे में अब एक साथ तीन लोग पोस्ट ऑफिस में सेविंग खाता खुलवा सकते हैं.

खाते से विड्रॉल के नियम में हुआ बदलाव

ज्वाइंट खाते में नियमों के अलावा सरकार ने खाते से पैसे विड्रॉल करने के नियम में भी कई बदलाव किए हैं. अब ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस के सेविंग खाते से पैसे निकालने के लिए फॉर्म 2 की जगह फॉर्म 3 भरकर जमा करना होगा. इस बदलाव के बाद अब ग्राहक खाते से कम से कम 50 रुपये की निकासी केवल पासबुक दिखाकर ही कर सकते हैं. इससे पहले 50 रुपये के लिए भी फॉर्म 2 भरकर पासबुक के साइन करके पैसों की निकासी करनी पड़ती थी.

ब्याज भुगतान के नियम में भी हुआ बदलाव

पोस्ट ऑफिस बचत स्कीम योजना के तहत अब महीने के 10वें दिन से लेकर आखिरी दिन के बीच सबसे कम राशि पर 4 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही इस ब्याज की राशि को इस साल के अंत में सेविंग खाते में जमा किया जाएगा. वहीं अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में खाताधारक को इसी महीने में ब्याज की राशि मिल जाएगी जिस महीने उस व्यक्ति की मृत्यु हुई है.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price: सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक भी बढ़ी, जानें शहरों के हिसाब से लेटेस्ट दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में जब डब्बा बनेगा iPhone फोल्ड! 3 लाख म्यूचुअल फंड में कितना कमाकर देंगे?
5 साल में जब डब्बा बनेगा iPhone फोल्ड! 3 लाख म्यूचुअल फंड में कितना कमाकर देंगे?
दूध की फिर बढ़ी कीमत, लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा पैसा; जानें मामला
दूध की फिर बढ़ी कीमत, लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा पैसा; जानें मामला
अब पेमेंट फेल होने का झंझट खत्म, NPCI लाया ऑटो-डेबिट के लिए eNACHLite
अब पेमेंट फेल होने का झंझट खत्म, NPCI लाया ऑटो-डेबिट के लिए eNACHLite
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID
इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget