एक्सप्लोरर

PNB MetLife: पीएनबी मेटलाइफ देगी 930 करोड़ रुपये बोनस, 6 लाख कस्टमर्स की हुई चांदी

PNB MetLife Bonus: पीएनबी मेटलाइफ ने 161.4 करोड़ रुपये अतिरिक्त बोनस का ऐलान किया है. इसके चलते कंपनी अपने पॉलिसीहोल्डर्स को 930 करोड़ रुपये बोनस के तौर पर देने का ऐलान कर चुकी है.

PNB MetLife Bonus: पीएनबी मेटलाइफ ने अपने कस्टमर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी ने अपने 5.82 लाख कस्टमर्स को 930 करोड़ रुपये बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा कि इस साल का बोनस पिछले वर्ष की तुलना में 21 फीसदी ज्यादा है. पीएनबी मेटलाइफ (PNB MetLife) ने बताया कि इसके अतिरिक्त 161.4 करोड़ रुपये से इस साल का कुल बोनस 930 करोड़ रुपये हो जाता है. बोनस के हकदार पॉलिसीहोल्डर्स की संख्या भी 30 हजार बढ़ी है. यह पिछले साल के मुकाबले 5.43 फीसदी ज्यादा है. 

ऐसे मिलता है पॉलिसीहोल्डर्स को बोनस 

कंपनी के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर संजय कुमार ने कहा कि हम कस्टमर्स की फाइनेंशियल सिक्योरिटी और लॉन्ग टर्म प्रॉफिट को बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं. यह बोनस भी उसी दिशा में उठाया गया कदम है. उन्होंने बताया कि पॉलिसीहोल्डर्स द्वारा दिए जा रहे प्रीमियम से हमारे एसेट में बढ़ोतरी होती है. इसका इस्तेमाल क्लेम पेमेंट के लिए किया जाता है. इस फंड का बड़ा हिस्सा सरकार द्वारा सिक्योर्ड डेट इंस्ट्रूमेंट में लगाया जाता है. साथ ही कुछ रकम इक्विटी में भी डाली जाती है. इससे होने वाले प्रॉफिट का कुछ हिस्सा वित्त वर्ष के अंत में कस्टमर्स को भी दिया जाता है. कंपनी के एसेट और लाईबिलिटी से भी बोनस का कुछ हिस्सा आता है. 

बीमा कंपनियां देती हैं इतने तरह के बोनस

सिंपल रिवर्सनरी बोनस (Simple Reversionary Bonus) को सम एस्योर्ड पर कैलकुलेट किया जाता है. इसका ऐलान सालाना आधार पर किया जाता है. यह पॉलिसी के मैच्योर होने या क्लेम होने तक जमा होता रहता है. बीमा कंपनियां कंपाउंड रिवर्सनरी बोनस (Compound Reversionary Bonus) भी देती हैं. इसे सम एस्योर्ड के कंसोलिडेटेड अमाउंट और पिछले सालों के बोनस के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है. इसमें चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है. इसका पेमेंट मैच्योरिटी के समय या पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु पर किया जाता है. इंटरिम बोनस (Interim Bonus) पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु या वित्त वर्ष खत्म होने से पहले पॉलिसी मैच्योर होने पर दिया जाता है. कैश बोनस (Cash bonus) का पेमेंट साल के अंत में किया जाता है. इसमें पॉलिसी की मैच्योरिटी का इंतजार करने के बजाय आपको हर साल अपना बोनस मिलता रहता है. टर्मिनल बोनस (Terminal bonus) को पर्सिस्टेंसी बोनस भी कहा जाता है. यह वन टाइम पेमेंट पॉलिसी मैच्योर होने पर या पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु पर किया जाता है.

ये भी पढ़ें 

Mahindra & Mahindra: ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा उलटफेर, टाटा मोटर्स से बड़ी हो गई महिंद्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
Embed widget